नई दिल्ली, फरवरी 17। शेयर बाजार में हरदम कहा जाता है कि अगर निवेश करना है तो अच्छी कंपनी में करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आमतौर बहुत ही अच्छा रिटर्न मिलता है। जहां तक अच्छी कंपनी की बात है तो टाटा ग्रुप एक शानदार ग्रुप है, और इसकी ग्रुप कंपनियां भी उतनी ही शानदार हैं। यही कारण है कि अगर आज से कुछ समय पहले किसी ने टाटा ग्रुप की इस खास कंपनी में निवेश किया होता, तो उनको हजारों फीसदी का रिटर्न मिलता। आइये जानते हैं कि टाटा ग्रुप की यह कंपनी कौन सी है और इसने कितना दिया है रिटर्न।
यह है टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास
वोल्टास टाटा ग्रुप की कंपनी है। वोल्टास टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी है। इस कंपनी के शेयर रेट एक समय पर 5 रुपये से कम का था। वहीं आज यह शेयर 1200 रुपये से ऊपर के रेट पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 25000 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए वोल्टास ने कितने समय में दिया यह रिटर्न
वोल्टास के शेयर का रेट आज से 22 साल पहले एनएसई पर 4.68 रुपये का था। वहीं यह शेयर 17 फरवरी 2022 को 1218 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर ने करीब 25,000 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कम समय में भी दिया है अच्छा रिटर्न
वोल्टास के शेयर ने ऐसा नहीं है कि केवल लम्बे समय में ही काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर 5 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह शेयर 346 रुपये से बढ़ाकर 1,218 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार से इस शेयर ने 5 साल में करीब 250 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितना बढ़ा है निवेश किया गया पैसा
अगर किसी निवेशक ने आज से 22 साल पहले वोल्टास के शेयर में केवल 1 लाख रुपये का ही निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2.60 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इस दौरान मिला लाभांश अलग है। इन 22 साल में ही यह लाभांश कई हजार करोड़ रुपये का हो जाता है। वहीं अगर किसी निवेशक ने अगर 22 साल पहले केवल 50,000 रुपये का ही निवेश कर दिया होता तो उसकी वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा होती।
जानिए 5 साल में कितना बढ़ता निवेश
अगर किसी ने आज से 5 साल पहले वोल्टास के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी वैल्यू भी इस वक्त की 3.50 लाख रुपये की हो गई होती। वहीं अगर वोल्टास का 1 साल का हाई और लो स्तर देखा जाए तो वह इस प्रकार है। वोल्टास ने बीते 1 साल में जहां 918.00 रुपये का लो बनाया है, वहीं 1,356.90 रुपये का हाई का स्तर बनाया है।
क्या करती है वोल्टास
टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की तरह है। वोल्टास घरेलू उपकरणों के उत्पादन से लेकर एयर कंडीशनिंग (एसी) और कूलिंग उपकरण उत्पाद बनाने में बहुत अच्छी कंपनी मानी जाती है। टााटा ग्रुप की इस कंपनी की स्थापना 6 सितंबर 1954 को मुंबई में हुई थी।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications