SCSS Investment For Tax Savings: सीनियर सिटीजन के टैक्स सेविंग्स के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम(एससीएसएस) एक बढ़िया स्कीम है।
इस स्कीम में टैक्सपेयर्स हर साल सेक्शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख तक डिपॉजिट कर टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकता है।

सेक्शन 80सी का टैक्स डिडक्शन ओल्ड टैक्स रिजीम में ही क्लेम कर सकते हैं। यह स्कीम 60 साल से ज्यादा उम्र के भारतीय नागरिकों के लिए है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसमें अकाउंट खोल सकते हैं।
ऐसे खोलें SCSS स्कीम में अपना अकाउंट
SCSS के तहत 60 साल या उससे ज्यादा की उम्र का व्यक्ति अकाउंट खुलवा सकता है। यह स्कीम सरकारी/प्राइवेट क्षेत्र के बैंकों और पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है।
SCSS खाता खोलने की तारीख से 5 साल के बाद जमा राशि मैच्योर होती है, लेकिन यह टेन्योर एक ही बार 3 और साल के लिए बढ़ाई जा सकती है।
मिनिमम कितनी राशि डिपॉजिट कर सकते हैं आप
SCSS में मिनिमम डिपॉजिट 1,000 रुपये है और अधिकतम राशि 30 लाख रुपये आप जमा कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन सेविंगस स्कीम अकाउंट को आप देश के किसी भी ऑथराइज्ड बैंक या सभी भारतीय पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं।
अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार, पैन, एड्रेस प्रूफ, एज प्रूफ आदि डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ KYC करवानी होगी।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम्स में अकाउंट खोलने और बंद करवाने के समय नॉमिनेशन फैसिलिटी भी है। इस अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है और इसमें अकाउंट होल्डर प्रीमैच्योर क्लोजर कर सकते हैं।
इस स्कीम से मिलेगा जबरदस्त रिटर्न
1 जनवरी 2024 से इस स्कीम पर सालाना 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सरकारी स्कीम होने के चलते इस पर मिलने वाले रिटर्न गारंटीड है।
इसके साथ ही SCSS में टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है। SCSS में 1.5 लाख रुपये तक सालाना डिपॉजिट पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के अतर्गत टैक्स छूट क्लेम की जा सकती है।
SCSS में इन्वेस्टमेंट TDS कटौती तक 2020-21 के बाद से लागू है और अगर ब्याज की इनकम तय लिमिट से ज्यादा नहीं है तो फॉर्म 15G/15H जमाकर TDS से राहत ले सकते हैं।
आपको बता दें कि अगर कोई 55 साल या उससे ज्यादा का है लेकिन 60 साल से कम का है और VRS (Voluntary retirement scheme) ले चुका है तो वह भी SCSS में अकाउंट खोल सकता है, लेकिन उसे रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलने के एक माह के अंदर यह अकाउंट खुलवाना होगा और इसमें डिपॉजिट किया जाने वाला अमाउंट रिटायरमेंट बेनिफिट्स के अमांउट से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications