
Tax Savings FD : टैक्स-सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) उन निवेश ऑप्शनों में से एक है जिन पर धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। टैक्स सेविंग्स एफडी इक्विटी निवेश ऑप्शनों (शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड) की तुलना में कम जोखिम भरा माना जाता है। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित बड़े बैंक निवेशकों को टैक्स सेविंग्स एफडी खाता खोलने का ऑप्शन देते हैं। आगे जानिए इन बैंकों में आपको सबसे अधिक ब्याज कहां मिल सकता है।
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट क्या हैं?
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट एक सेविंग इंस्ट्रूमेंट हैं जिन पर निवेशकों को न केवल फिक्स्ड रिटर्न मिलता है, बल्कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का उठाकर आयकर बचाने में भी मदद मिलती है।
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट : फीचर्स
कोई भी निवेशक न्यूनतम 100 रु और अधिकतम 1.5 लाख रु के निवेश के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोल सकता है। इस डिपॉजिट में पांच साल की लॉक इन अवधि होती है। टैक्स सेविंग डिपॉजिट मासिक या तिमाही आधार ब्याज का भुगतान पाने की सुविधा देती है। हालांकि इस एफडी पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है। टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट में पांच साल की लॉक इन अवधि का ध्यान रखें।
ये हैं बाकी फीचर्स
लॉक इन अवधि का मतलब है कि टैक्स सेविंग एफडी में से आप समय से पहले पैसा नहीं निकाल सकते और न ही इस पर लोन ले सकते हैं। इसमें एक फायदा यह है कि इस पर दी जाने वाली ब्याज दर पांच साल तक स्थिर रहती है। ज्यादातर टैक्स सेविंग एफडी स्कीम ज्वाइंट अकाउंट के विकल्प के साथ आती हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बीते कुछ समय में रेपो रेट में जो वृद्धि की उसके बाद कई बैंकों ने अपनी जमा दरों में बढ़ोतरी की है। आगे जानिए इस समय कौन सा प्रमुख बैंक कितनी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
एसबीआई टैक्स सेविंग्स एफडी लेटेस्ट ब्याज दर
एसबीआई टैक्स सेविंग्स एफडी पर 6.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी लेटेस्ट ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 7 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी लेटेस्ट ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी पर 7 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
एक्सिस बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी लेटेस्ट ब्याज दर
एक्सिस बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
इंडसइंड बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी लेटेस्ट ब्याज दर
इंडसइंड बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी पर 7.25 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
डीसीबी बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी लेटेस्ट ब्याज दर
डीसीबी बैंक टैक्स सेविंग्स एफडी पर 7.60 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम
एसबीआई अमृत कलश जमा योजना को 15 फरवरी से शुरू किया गया है, जबकि यह 31 मार्च 2023 तक ग्राहकों के लिए निवेश के लिए खुली है। एसबीआई के हालिया ट्वीट के अनुसार घरेलू और एनआरआई ग्राहकों के लिए आकर्षक ब्याज दरों, 400 दिनों की अवधि और कई अन्य फायदों के साथ अमृत कलश डिपॉजिट योजना पेश की गयी है। हालांकि इसके लिए नियम और शर्तें भी लागू हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications