Teachers Day 2024 Rakesh Jhunjhunwala Teachings: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला मारवाड़ी परिवार में पले-बढ़े और बेहद कम उम्र में शेयर बाज़ार के बारे में उन्हें जानकारी हासिल हुई। दिग्गज निवेशक और भारतीय शेयर बाजार के 'बिग बुल' स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की सीख किसी भी व्यक्ति को प्रेरित कर सकती है। आइए इस टिचर्स डे पर हम आपको राकेश झुनझुनवाला की शेयर मार्केट की सीख बताते हैं।

लंबे समय के लिए करें इंवेस्ट (Rakesh Jhunjhunwala Stock Market Teachings)
राकेश झुनझुनवाला लंबे समय के लिए निवेश करने पर फोकस और विश्वास करते थे। उनका मानना था कि शेयर बाजार अधीर लोगों से पैसा लेकर उसे धैर्यवान लोगों तक पहुंचाने का एक साधन है। उनकी सफलता इस विश्वास का प्रमाण थी, क्योंकि उन्होंने बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने निवेश को बनाए रखा और समय के साथ महत्वपूर्ण लाभ अर्जित किया।
मार्केट में धैर्य से लगाएं पैसे
हड़बड़ी में शेयर मार्केट में पैसे लगाना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। राकेश झुनझुनवाला के अनुसार, धैर्य और अनुशासन निवेश रणनीति के मूल में थे। उन्होंने निवेशकों से शांत रहने और बाजार की गतिविधियों पर बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया करने से बचने की सलाह भी दी है। उनका मानना है कि भावनात्मक निवेश शेयर बाजार में नुकसान उठाने का एक निश्चित तरीका है और जल्दीबाजी में इन्वेंमेंट के फैसले नहीं लेने चाहिए।
मजबूत मैनेजमेंट पर विश्वास और सही निवेश का तरीका है जरूरी
झुनझुनवाला के अनुसार, एक मजबूत मैनेजमेंट टीम वाले बिजनेस में निवेश करें जिसका एक प्रूवन ट्रैक रिकॉर्ड हो वह बेहतर निवेश माना जाता है। इसके साथ ही निवेश करने के लिए तरीका सही समझना जरूरी है। राकेश झुनझुनवाला ने इस बात पर भी जोर दिया था कि असफलताएं जीवन का हिस्सा हैं और यदि आप असफल नहीं होंगे तो आप नहीं सीखेंगे। इसी के साथ यदि आप इसे नहीं सीखेंगे तो आप कभी नहीं बदलेंगे।
जिम्मेदारी से शेयर मार्केट में निवेश करें
राकेश झुनझुनवाला के अनुसार, बाजार का सम्मान करना जरूरी है। इसके लिए खुले दिमाग से कामकर लें। जानें कि क्या दांव पर लगाना है, जानें कि कब नुकसान उठाना है। इसमें निवेश की आपको खुद ही जिम्मेदारी उठानी होगी। निवेश के प्रति उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण को दर्शाता है और बाजार की गतिशीलता का सम्मान करें।
राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में मात्र 5000 रुपये से शेयर बाजार में अपनी यात्रा शुरू की थी। वह अपने पिता को अपने दोस्तों के साथ शेयर बाजारों के बारे में चर्चा करते हुए सुनते थे और धीरे-धीरे इसमें उनकी गहरी दिलचस्पी होने लगी। झुनझुनवाला ने शेयर बाजार में भारी सफलता का अनुभव किया और शायद यही कारण है कि उन्हें अक्सर वॉरेन बफेट और दलाल स्ट्रीट के बिग बुल के रूप में जाना जाता था। इस दिग्गज निवेशक ने 1986 में टाटा टी के 5000 शेयर 43 रुपये में खरीदकर भारी मुनाफा कमाया और सिर्फ 3 महीने में शेयर तीन गुना बढ़कर 143 रुपये हो गए थे।
14 अगस्त 2022 को उनके निधन के बाद पिछले एक साल में झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में काफी वृद्धि हुई है। ट्रेंडलाइन से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 तिमाही के अंत में उनके पोर्टफोलियो की कुल संपत्ति 25,397.54 करोड़ रुपये थी, जो जून 2023 तिमाही के अंत तक बढ़कर 38,366.4 करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications