बैंकों में फिक्सड डिपॉजिट करना निवेश का अच्छा माध्यम है। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने में जोखिम भी कम है।
नई दिल्ली: बैंकों में फिक्सड डिपॉजिट करना निवेश का अच्छा माध्यम है। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने में जोखिम भी कम है। एफडी मैच्योर होने के वक्त आपको पहले से तय दर से रिटर्न मिलता है। इसके साथ ही बैंक सरकारी हो या प्राइवेट, फिक्स्ड डिपॉडिट यानी एफडी कराना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। FD : प्रीमेच्योर विद्ड्रॉल पर देना पड़ सकता है जुर्माना ये भी पढ़ें

ऐसे में अगर आप भी एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि कौन सा बैंक कितना रिटर्न दे रहा है। कई बार हम लोग थोड़े समय के लिए ही पैसा लगाना चाहते हैं तो एफडी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप 6 महीने के लिए भी एफडी में पैसा लगा सकते हैं। इसके सभी बैंक ग्राहकों को 6 महीने की एफडी का ऑप्शन देते हैं। देश के सरकारी और प्राइवेट सभी तरह के बैंक फिक्सड डिपॉजिट की सुविधा देते है। निवेशक एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई जैसे बड़े बैंकों में अपना पैसा लगा सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
अगर आपका खाता एसबीआई में तो आप एफडी ऐसे करें। एसबीआई एक देश का जाना माना सरकारी बैंक है जो वर्तमान, समय में अपने अकाउंट होल्डर्स को न्यूनतम 2 करोड़ रुपए की 6 माह के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 4.40 फीसद की दर से ब्याज दे रहा है। इसके अलावा ये सीनियर सिटीजन को एफडी पर 4.90 फीसद की दर से ब्याज प्रदान कर रहा है। अगर कोई अधिकतम 2 करोड़ रुपए की एफडी करवाता है तो उसको 2.90 फीसद की दर से ब्याज प्रदान किया जाता है।
पंजाब नेशनल बैंक
बात करें अगर पीएनबी की तो पंजाब नेशनल बैंक भी एक अच्छा बैंक है जो अपने अकाउंट होल्डर्स को 6 माह की न्यूनतम 2 करोड़ की एफडी पर ब्याज दर 4.50 फीसद सालाना ब्याज देता है। इसके अलावा ये सीनियर सिटीजन को एफडी पर 5.25 फीसद की दर से ब्याज प्रदान कर रहा है और 2 से 10 करोड़ रुपए तक की एफडी पर सालाना ब्याज दर 3.25 फीसद रखी गई है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई एक नामी बैंक है जो अपने अकाउंट होल्डर्स को प्रीमैच्योर विदड्रॉअल फैसिलिटी वाली न्यूनतम 2 करोड़ रुपए की 6 माह की एफडी पर सालाना ब्याज दर 4.25 फीसद देता है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन को एफडी पर 4.75 फीसद दर से ब्याज प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही 2 से 5 करोड़ रुपए तक की एफडी पर सालाना ब्याज दर 3.50 फीसद रखी गई है।
एचडीएफसी बैंक
वहीं अगर आप एचडीएफसी में एफडी करने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। एचडीएफसी बैंक में 2 करोड़ रुपए से कम की 6 माह की एफडी पर ब्याज दर 4.10 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है और सीनियर सिटीजन के लिए 4.60 फीसदी सालाना है। वहीं 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ से कम की एफडी के लिए ब्याज दर 3.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 4 फीसदी सालाना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications