नई दिल्ली। हालांकि इस साल शेयर बाजार में काफी उठापटक रही है। शेयर बाजार मार्च के आसपास एकदम से नीचे चला गया था, और दिसंबर में अपने सबसे ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान कई कंपनियों ने अपने आईपीओ लांच किए और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए। कई आईपीओ ने तो निवेशकों को पैसा एक दिन में ही डबल कर दिया। लेकिन साल बीतते बीतते अगर आप को लगता है कि आप आईपीओ में निवेश का मौका चूक गए हैं, तो आपके पास अभी एक मौका है। इसमें निवेश कर आप भी इसी साल दिसंबर में ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं। तो आइये पहले जानते हैं कि इस साल निवेशकों का अच्छा रिटर्न देने वाले टॉप 5 आईपीओ कौन से हैं।
बर्गर किंग के आईपीओ ने किया पैसा डबल
बर्गर किंग के आईपीओ में निवेश करने वालों का पैसा एक दिन में दोगुने से ज्यादा हो गया है। यह आईपीओ इसी सोमवार यानी 2 दिन पहले ही लिस्ट हुआ है। 60 रुपये में शेयर जारी करने वाली कंपनी का शेयर बाद में पहले दिन 131 रुपये पर बंद हआ। इस प्रकार पैसा एक दिन में ही दोगुने से ज्यादा हो गया है।
हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी भी दोगुने पर हुई थी लिस्ट
हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी का आईपीओ 17 सितंबर को लिस्ट हुआ था। कंपनी ने अपने शेयर आईपीओ के माध्मय से 166 रुपये पर ऐलाट किए थे। बाद में यह शेयर 371 रुपये के रेट पर लिस्ट हुए थे। इस प्रकार निवेशकों को पहले ही दिन करीब 123 फीसदी का फायदा हुआ था। यह एक आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है।
रूट मोबाइल के आईपीओ में निवेशकों को हुआ था अच्छा फायदा
रूट मोबाइल कंपनी ने अपना आईपीओ 21 सितंबर को जारी किया था। कंपनी ने आईपीओ के दौरान अपने शेयर निवेशकों को 350 रुपये के दाम पर ऐलाट किए थे। बाद में यह शेयर 651 रुपये के रेट पर लिस्ट हुए थे। इस प्रकार निवेशकों को करीब 86 फीसदी का रिटर्न लिस्टिंग वाले समय ही मिल गया था।
रोसारी बायोटेक आईपीओ में भी अच्छा रिटर्न
रोसारी बायोटेक ने अपना आईपीओ जुलाई में जारी किया था। कंपनी ने आईपीओ के दौरान निवेशकों को 425 रुपये के रेट पर शेयर जारी किए थे। बाद में इन शेयरों की लिस्टिंग 742 रुपये पर हुई थी। इस प्रकार निवेशकों को लिस्टिंग के समय ही करीब 75 फीसदी का रिटर्न मिल गया था।
केमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स आईपीओ में भी मिला अच्छा रिटर्न
केमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स लिमिटेड ने अपना आईपीओ अक्टूबर में जारी किया था। कंपनी ने आईपीओ के दौरान निवेशकों को शेयर 340 रुपये के स्तर पर जारी किए थे। बाद में यह शेयर 585 रुपये के रेट पर लिस्ट हुए थे। इस प्रकार निवेशकों को पहले ही दिन करीब 72 फीसदी का रिटर्न मिल गया था।
कल तक है मिसेज बेक्टर्स फूड के आईपीओ में निवेश का मौका। अगर आप इसमें निवेश करने के इच्छुक हैं तो आगे पूरी जानकारी ले सकते हैं।
17 दिसंबर तक है मिसेज बेक्टर्स फूड के आईपीओ में निवेश का मौका
बर्गर किंग को कच्चे माल की आपूर्ति करने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड का आईपीओ निवेश के लिए खुल चुका है। यह बिस्कुट और ब्रेड बनाने वाली पंजाब की कंपनी है। इस आईपीओ में 17 दिसंबर 2020 तक आवेदन किया जा सकता है। कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर 286 रुपये से लेकर 288 रुपये के प्राइस बैंड पर निवेशकों को ऑफर कर रही है। कंपनी ने इस आईपीओ से 450 करोड़ रुपये से लेकर 500 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य रखा है। मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशिएल्टीज के आईपीओ में न्यूनतम 50 शेयर के लिए आवेदन किया जा है। वहीं अधिकतम की सीमा नहीं है, लेकिन यह 50 के गुणांक में होने चाहिए।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications