नई दिल्ली, जुलाई 25। कार निर्माण कंपनियां लगातार भारतीय बाजार में हाई-एंड फीचर्स वाली नई कारों को लॉन्च कर रही है। भारत में त्योहारों के समय गाड़ियों की खरीद ज्यादा होती है और त्योहारों का समय भी नजदीक आ रहा है। इस समय आप में से कई लोग नई कार खरीदने का मन बना रहे होंगे, तो चलिए आज हम आप लोगों को बताते हैं कि कार खरीदने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कार खरीदने का विचार करने में पहला कदम है व्हीकल का चयन करना। बाजार में एक ही रेंज में ढेर सारी कंपनियों के कार मौजूद है। कार खरीदने से पहले हमेशा अलग-अलग कंपनियों के व्हीकल उनकी कीमतों और फीचर्स की तुलना करना जरूरी है।
बजट की व्यवस्था करना है अगला कदम
कार का चयन करने के बाद उसको खरीदने की व्यवस्था करना अगला कदम है। आजकल कार खरीदने के लिए लोन आसानी से उपलब्ध है। अगर आप लोन लेकर कार खरीदना चाहते हैं तो सेल्फ फाइनेंसिंग के मदद से आप कार खरीद सकते हैं। बैंक से कार लोन लेना भी एक विकल्प है। लोन लेकर कार खरीदने के लिए आपको वाहन के वैल्यू का 10-15 प्रतिशत डाउन पेमेंट करना होगा। आपको डाउन पेमेंट की व्यवस्था खुद करना होगी, बाकी पैसा बैंक से फाइनेंस हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर कार खरीदते समय ही आप अधिक रुपया डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको लोन भी कम लेना पड़ेगा और लोन की राशि भी आप जल्दी चुका पाएंगे। कार लोन को हर महीने ईएमआई में भरना होता है। अगर आप ज्यादा पैसा फाइनेंस कराते हैं और मासिक ईएमआई को भी कम ही रखते हैं तो यह आपके क्रेडिट स्कोर को खराब करेगा।
किसे मिलेगा कार लोन
कार लोन अप्रूव कराने के लिए हर बैंक की प्रक्रिया और क्राइटेरिया अलग होती है, हालांकि अधिकतर बैंकों में कुछ चीजें कॉमन हैं-
कार लोन अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 18 से 75 साल होनी चाहिए।
मिनिमम 20 हजार रुपए की मंथली कमाई होनी चाहिए
किसी भी कंपनी के साथ कम से कम एक साल से जुड़े हो
ये बैंक दे रहे हैं सस्ता लोन
चलिए अब आपको 5 साल की अवधि के लिए 10 लाख रुपये के लोन के लिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर और EMI की जानकारी देते हैं।
-इंडियन बैंक
ब्याज- 7.55 प्रतिशत
ईएमआई - 20,062 रुपए
- सेन्ट्रल बैंक
ब्याज - 7.65 प्रतिशत
ईएमआई- 20,109 रुपए
पंजाब नेशनल बैंक
ब्याज - 7.65 प्रतिशत
ईएमआई- 20,109 रुपए
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
ब्याज - 7.70 प्रतिशत
ईएमआई- 20,133 रुपए
-पंजाब एंड सिंध बैंक
ब्याज - 7.70 प्रतिशत
ईएमआई- 20,133 रुपए
-बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ बड़ौदा
ब्याज - 7.70 प्रतिशत
ईएमआई- 20,133 रुपए
बैंक ऑफ डंडिया
ब्याज - 7.75 प्रतिशत
ईएमआई- 20,157 रुपए
-यूनियन बैंक
ब्याज - 7.80 प्रतिशत
ईएमआई- 20,181 रुपए
-आईसीआईसीआई बैंक
ब्याज - 7.85 प्रतिशत
ईएमआई- 20,205 रुपए
-एचडीएफसी बैंक
ब्याज - 7.95 प्रतिशत
ईएमआई- 20,252 रुपए
-यूको बैंक
ब्याज - 8.05 प्रतिशत
ईएमआई- 20,300 रुपए
-आईडीबीआई बैंक
ब्याज - 8.10 प्रतिशत
ईएमआई- 20,324 रुपए
-केनरा बैंक और एक्सिस बैंक
ब्याज - 8.20 प्रतिशत
ईएमआई- 20,372 रुपए
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications