नई दिल्ली। पिछले दो तीन महीनों से लगातार एफडी की ब्याज दरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। जैसे ही कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन लगाया गया था, वैसे ही आरबीआई ने अपनी रेपो रेट की दरें घटा दीं थी। इसके बाद बैंक और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। स्थिति यह आ गई है कि एसबीआई की एफडी की दरें 5 फीसदी के नीचे तक आ गई हैं। इस वक्त एसबीआई जहां 7-45 दिन की एफडी पर 4.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है, वहीं 5 से लेकर 10 तक की एफडी पर 6.10 फीसदी ब्याज दे रहा है। लेकिन अगर आपको लगता है कि यह ब्याज काफी कम है और ज्यादा ब्याज चाहते हैं, तो नीचे दिए बैंकों से संपर्क कर सकते हैं। यह बैंक 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। यह ब्याज एसबीआई से करीब डेढ़ गुना तक होता है।
आइये जानते हैं कि वह बैंक कौन से हैं जो ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
पहले जानते हैं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दरें
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वक्त जहां 1 साल की एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं इसकी 5 साल की एफडी की ब्याज दरें भी 8.25 फीसदी ही हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक इस वक्त सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यह बैंक जहां एक साल के लिए 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है, वहीं यह बैंक 5 साल की एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक भी दे रहा अच्छा ब्याज
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अच्छा ब्याज अपनी एफडी पर दे रहा है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं 5 साल की एफडी पर भी यह बैंक 7.50 फीसदी ही ब्याज दे रहा है। लेकिन यह बैंक 3 साल की एफडी पर 8 फीसदी का भी ब्याज दे रहा है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ब्याज दरें
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इस वक्त जहां 1 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं इसकी 5 साल की एफडी की ब्याज दरें भी 7.25 फीसदी ही हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications