नई दिल्ली, अप्रैल 28। सेंसेक्स पिछले कुछ समय से 57,000 अंक के आस-पास घूम रहा है। पर चुनिंदा मिडकैप शेयरों में पिछले साल शानदार तेजी देखने को मिली है। इसलिए हम आपके लिए यहां 2 मिडकैप स्टॉक लेकर आए हैं, जो लंबी अवधि के लिए अच्छे हो सकते हैं। साथ ही उनके डिविडेंड के लिए ही अच्छे विकल्प हो सकते हैं। यानी आपको रिटर्न तो मिलेगा ही साथ ही ये शेयर बढ़िया डिविडेंड भी दिला सकते हैं।
बजाज कंज्यूमर केयर
पहली कंपनी है बजाज कंज्यूमर केयर। बजाज कंज्यूमर केयर लाइट हेयर ऑयल कैटेगरी में प्रमुख कंपनी है, जिसका फ्लैगशिप ब्रांड बजाज बादाम ड्रॉप्स हेयर ऑयल है और इसकी कैटेगरी में 60% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में डायवर्सिफिकेशन किया है और आज विभिन्न ब्रांडों के तहत हेयर सीरम, हेयर कंडीशनिंग मास्क, फेस क्रीम, फेस सोप, फेस स्क्रब और सैनिटाइटर जैसे उत्पादों का हेयर ऑयल के अलावा उत्पादन भी करती है। बजाज कंज्यूमर केयर भारत में अपने उत्पादों का वितरण करती है और सार्क, खाड़ी और मध्य पूर्व, आसियान और अफ्रीकी क्षेत्रों में 30 से अधिक देशों में निर्यात करती है।
कहां तक जा सकता है शेयर
2022-23 में लागत दबाव के बावजूद, कंपनी 14 रुपये का ईपीएस (प्रति शेयर आय) दे सकती है। अगर 20 का पी/ई लागू किया जाए तो स्टॉक को कम से कम 280 रुपये पर कारोबार करना चाहिए। लंबी अवधि के लाभ के लिए शेयर को मौजूदा बाजार भाव 170 रुपये पर खरीदा जा सकता है। इस तरह आपको 90 रु प्रति शेयर का फायदा हो सकता है।
कितना दिया डिविडेंड
साथ ही मार्च 2021 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए बजाज कंज्यूमर केयर ने 1000% का इक्विटी लाभांश घोषित किया, जो कि 10 रु प्रति शेयर है। 170.55 रुपये के मौजूदा शेयर भाव पर ये 5.86 फीसदी की डिविडेंड यील्ड होता है। ये काफी अच्छा है।
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स
यह एक और स्टॉक है जो बेहद आकर्षक स्तर तक गिर गया है। गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स लुब्रिकेंट्स के क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी का प्रोफिटेबिलिटी और लाभांश का लगातार शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। वैल्यूएशन के मोर्चे पर भी कंपनी का शेयर सस्ता है। 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 11.63 रुपये का ईपीएस दर्ज किया और सितंबर 2021 तिमाही के लिए भी ईपीएस इसी रेंज में था। भले ही कंपनी 40 रुपये के ईपीएस के साथ वर्ष का अंत करे, तो भी यह स्टॉक 430 रुपये की कीमत पर महंगा नहीं है। ये स्टॉक 600 रुपये पर जा सकता है।
लाई थी बायबैक ऑफर
कंपनी ने हाल ही में 600 रुपये पर शेयरों की बायबैक की पेशकश की थी। कंपनी का यह ऑफर इस महीने की शुरुआत में समाप्त हुआ था। यहां तक कि स्टॉक पर डिविडेंड यील्ड 3.74% पर काफी अच्छा है। इस मिडकैप स्टॉक में जबरदस्त वैल्यू बनी हुई है और इसलिए कम पी/ई और आकर्षक डिविडेंड यील्ड के कारण यह खरीदने के लिए एक अच्छा स्टॉक है। पर ध्यान रहे कि शेयर बाजार अनिश्चितताओं वाली जगह है। इसलिए उसमें निवेश सोच-समझ कर करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications