नई दिल्ली, जनवरी 6। सुबह तक पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट आई है। सुबह बिटकॉइन में करीब 7.5 फीसदी, एथेरियम में करीब 9.6 फीसदी, एक्सआरपी में 8.6 फीसदी और कार्डानो में करीब 8.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही थी। मगर बीते 24 घंटों में ही एक क्रिप्टोकरेंसी ऐसी रही, जिसमें 944 फीसदी का उछाल आया। जी हां इस क्रिप्टो ने इतनी भारी उछाल के साथ निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया। जानते हैं इस क्रिप्टोकरेंसी की डिटेल।
ये है लूनी क्रिप्टोकरेंसी
हम बात कर रहे हैं लूनी क्रिप्टोकरेंसी। सुबह लूनी क्रिप्टोकरेंसी में करीब साढ़े 10 बजे तक बीते 24 घंटों में 944 फीसदी की उछाल आई थी। जबकि इस समय भी पिछले 24 घंटों के दौरान यह कॉइन 911 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। यानी ये कॉइन निवेशकों का पैसा 10 गुना कर चुका है। दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास पिछले 24 घंटों की इसकी ट्रेडिंग वैल्यू 1,737,443 डॉलर है।
कहां तक गया प्राइस
लूनी क्रिप्टो का पिछले 24 घंटों में उच्चतम प्राइस 0.001361 डॉलर और न्यूनतम प्राइस 0.0001152 डॉलर रहा है। बता दें कि लूनी के अलावा दो और ऐसी क्रिप्टो हैं, जिनमें सुबह तेजी थी। इन दो क्रिप्टो ने निवेशकों को 300 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया। पहली है मूनरॉक। मूनरॉक में सुबह 379 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं दूसरी क्रिप्टो है ब्रेनियेक फार्म। ब्रेनियेक फार्म में करीब 344 फीसदी की तेजी थी।
कितना है मूनरॉक का दाम
लाइव मूनरॉक की कीमत आज 0.005481 डॉलर के आस-पास चल रही है। इसकी 24 घंटे की ट्रेडिंग वॉल्यूम 400,833 डॉलर है। इस समय भी पिछले 24 घंटों में मूनरॉक 331.30 फीसदी मजबूत हुई है। इसकी कॉइनमार्केटकैप पर वर्तमान रैंकिंग 3672 है। हालांकि इसकी लाइव मार्केट कैप उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिकतम सप्लाई 1,000,000,000 कॉइन की है।
ब्रेनियेक फार्म का दाम
ब्रेनियाक फार्म की कीमत आज 0.206738 डॉलर के आस पास है। 24 घंटे की ट्रेडिंग वॉल्यूम 5,383,102 डॉलर है। इस समय ब्रेनियाक फार्म पिछले 24 घंटों में 129.74 फीसदी बढ़ा है। यानी सुबह के मुकाबले इसके रेट घटे हैं। इसकी वर्तमान कॉइनमार्केटकैप रैंकिंग 2953 है। मगर इसकी लाइव मार्केट कैप उपलब्ध नहीं है।
क्रिप्टो मार्केट
क्रिप्टो मार्केट वर्ल्ड में, बहुत सारे ट्रेडर्स हैं जो बाजार में एक बड़ी राशि निवेश करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई भी बाजार में भारी नुकसान का सामना नहीं करना चाहता है। असल में क्रिप्टो मार्केट पिछले कुछ दिनों से गिर रहा है। इस तरह की सुगबुगाहट है कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगने वाला है। इस वजह से, कुछ ट्रेडर्स अपना निवेश निकाल रहे हैं। जो लोग आज बाजार में ट्रेंडिंग कॉइन खोज रहे हैं, वे कई कॉइन को नोटिस नहीं करते हैं। आपको बता दें कि बाजार का सबसे अच्छा ट्रेडिंग कॉइन चुनना आसान नहीं है क्योंकि बहुत सारे कॉइन सेकंडों फीसदी की ऊंची छलांग लगाते हैं और कुछ घंटों या महीनों के भीतर नीचे भी गिर जाते हैं। इसलिए निवेश से पहले रिसर्च जरूरी है। ढेरों कॉइन हैं, इसलिए उनमें से ऐसा कॉइन चुनना जो नुकसान न कराए, बहुत मुश्किल टास्क है। जोखिम न ले सकने वाले निवेशकों के लिए क्रिप्टो मार्केट से दूर रहना बेहतर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications