बस 3 दिनों बाद दिवाली का त्योहार आ रहा है। लोग दिवाली के आने के पहले ही उसकी तैयारियां शुरु कर देते हैं।
नई दिल्ली: बस 3 दिनों बाद दिवाली का त्योहार आ रहा है। लोग दिवाली के आने के पहले ही उसकी तैयारियां शुरु कर देते हैं। इस दीवाली के शुभ अवसर पर अगर आप अपनों को कुछ नया और डिफरेंट गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। चाहें कोई पर्व या त्योहार आएं हम अपनों को खास मौकों पर गिफ्ट देना नहीं भूलते। खुशखबरी : दिवाली से पहले 60 लाख पेंशनर्स की दोगुनी होगी पेंशन ये भी पढें

वहीं इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की गिफ्ट हमेशा ऐसा हो जो सामने वाले के लिए उपयोगी हो। मौजूदा हालातों को देखते हुए इस दिवाली अपनों को ऐसा गिफ्ट दें जो उनके जरुरतों को पूरा कर सकें। तो क्यों न इस दिवाली अपनों को कुछ ऐसा गिफ्ट दे जो उनके जीवन को सुरक्षित कर दे। जीवन भर उनकी रक्षा करने का वादा करें, और इस दिवाली अपने परिवार को फाइनेंशियली स्पोर्ट करें।
एसआईपी करें
हर कोई आज के समय में एसआईपी में निवेश कर रहा है। एसआईपी में निवेश करना वाकई अच्छा विकल्प है। एसआईपी व्यक्ति की वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ाता है। आपका यह गिफ्ट आपके अपनों की उन इच्छाओं को पूरा कर सकता है जो अधूरी गई हों, मसलन लंबी विदेश यात्रा या कोई एजुकेशनल कोर्स जो वह करना चाहती हों, आदि।
क्या है एसआईपी: बता दें कि म्यूचुअल फंड कंपनियों ने यह सुविधा उन निवेशकों के लिए शुरू की है जो किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में एकमुश्त बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते हैं। यह उन्हें छोटी मात्रा में एक निश्चित रकम तिमाही/मासिक आधार पर निवेश करने की सुविधा देता है। इसे 500 या 1,000 रुपए प्रति माह से शुरू किया जा सकता है। यदि निवेशक एसआईपी खाते में जमा होने वाली रकम को बढ़ाना चाहता है तो वह बाद में स्टेप-अप एसआईपी के जरिए इसे बढ़ा सकता है।
इश्योरेंस पॉलिसी का उपहार
इस दीवाली पर आप अपनों को किसी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी गिफ्ट करें। हालांकि गिफ्ट देने के लिहाज से बीमा कंपनियां कोई खास पॉलिसी नहीं बनाती हैं। लेकिन फिर भी कई पॉलिसी ऐसी है जिन्हें किसी दूसरे व्यक्ति के लिए खरीदा जा सकता है। इसके लिए उस व्यक्ति के लिए आपका रिश्तेदार होना भी जरूरी नहीं है।
एफडी गिफ्ट करें
एफडी गिफ्ट करना एक बेहतर विकल्पों में से हो सकता है, आप अपनों के लिए इस दिवाली एक निश्चित राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं। एफडी पर अच्छी ब्याज मिल जाती और जरूरत पड़ने पर इसे तुड़वा भी सकते हैं। एफडी भविष्य में आपकी बहन के बड़ें काम आ सकती है। इस तरह से निवेश करने पर आपकी बहन को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सेविंग/डीमैट अकाउंट खुलवाएं
सेविंग और डीमैट अकाउंट खोल सकते है। कई ऐसे बैंक हैं जो महिलाओं के लिए विशेष सुविधा देते ऑफर करते हैं। अकाउंट खुल जाने के बाद उसमें कुछ पैसे एफडी के लिए जमा कर सकते हैं। वैसे रिटर्न काफी कम मिलता है ऐसे में इक्विटी में निवेश किया जा सकता है जहां बेहतर रिटर्न मिलता है। इक्विटी में निवेश के लिए डीमैट का होना जरूरी है। इक्विटी में डायरेक्टली या फिर म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा भी निवेश के कई साधन हैं। अगर वह समझदार और कमाने वाली हैं तो फाइनैंशल प्लानिंग में भी उनकी मदद की जा सकती है।
पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी कर सकते हैं गिफ्ट
आप अपने लोगों को पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी गिफ्ट कर सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत दुर्घटना का शिकार होने पर पॉलिसीधारक को आर्थिक सहायता मिलती है। इन पॉलिसी का प्रीमियम 501, 1001 और 2001 रुपए रखा गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications