बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां पोस्ट ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है।
नई दिल्ली, फरवरी 16। बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां पोस्ट ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं न केवल बेहतर होती हैं बल्कि इसमें कम लागत के साथ निवेश करने पर मोटी कमाई हो जाती है। तो अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉटिज अकाउंट स्कीम को चुन सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप हर महीने मामूली रकम जमा कर मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। रेकरिंग डिपॉजिट निवेशकों के बीच सेविंग का पॉपुलर तरीका है। इसे फिक्स्ड डिपॉजिट और लॉन्ग टर्म निवेश की पोस्ट ऑफिस स्कीमों का अच्छा विकल्प माना जाता है।

पत्नी के नाम पर आज ही खोले ये अकाउंट, भविष्य में नहीं होगी पैसों की दिक्कत
रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट खोलना काफी आसान
कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खोल सकता है। इसके लिए उसके पास वहां बचत खाता होना चाहिए। यह अकाउंट नेट बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाकर ऑनलाइन खोला जा सकता है। अगर किसी के पास नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है, तो वह नजदीकी शाखा में जा कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाकर भी खोला जा सकता है। वहां आपको फॉर्म भरकर केवाईसी दस्तावेज और डिपॉजिट स्लिप जमा करनी होगी।
ऑनलाइन खोलें पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट
- इसके लिए सबसे पहले पर क्लिक करें।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज डालकर लॉग इन करें।
- मेनू पर उपलब्ध 'General Service' टैब पर क्लिक करें और फिर 'Service request' टैब पर क्लिक करें।
- यहां 'New Requests' टैब पर क्लिक करें।
- विकल्पों में से 'RD Accounts- Open an RD Account' पर क्लिक करें।
- फिर इस नए पेज में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें और अगले पृष्ठ में जानकारी देखें।
- यहां अपना 'ट्रांजेक्शन पासवर्ड' दर्ज करें।
- प्रक्रिया सफल हो जाने के बाद, आप आरडी खाते की जानकारी उसकी परिपक्वता तारीख और समय-समय पर जमा की जाने वाली राशि के साथ देख सकते हैं।
डाकघर की आरडी स्कीम से जुड़ी खात बातें
- डाकघर की आरडी में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है। ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 बालिग के नाम हो सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम भी खाता अभिभावक अपनी देख रेख में खोल सकते हैं।
- आरडी की मेच्योरिटी 5 साल की होती है, लेकिन मेच्योरिटी के पहले आवेदन देकर इसे अगले 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं।
- आरडी अकाउंट में कम से कम 100 रुपये महीना और 10 के गुणक में अधिकतम कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं।
- खाता खोलने के समय नॉमिनेशन की भी सुविधा है। खाता खोलने की तारीख से 3 साल के बाद प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा रहेगी. ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव होता है।
- अकाउंट को एक डाक घर से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है। निश्चित समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी देनी पड़ती है। यह प्रत्येक 100 रुपये पर 1 रुपये होगी। एक साल के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक एक बार लोन लेने की भी सुविधा है। जिसे ब्याज के साथ एकमुश्त रिपेमेंट किया जा सकता है। आईपीपीबी सेविंग अकाउंट के जरिए ऑनलाइन जमा कराने की भी सुविधा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications