नई दिल्ली, जनवरी 10। शेयर बाजार कहने को तो जोखिम वाली जगह है, मगर यहां जितना रिटर्न मिल सकता है उतना कहीं और नहीं। शेयर बाजार में आपका पैसा हफ्ते भर में दोगुना तक हो सकता है। मगर इसके लिए जरूरत होती है, सही शेयर चुनने की। आपके पोर्टफोलियो में ऐसा शेयर हो, जो अच्छा मुनाफा करा सकता है, तो आप मालामाल हो जाएंगे। सवाल यह है कि आप कैसे सही शेयर चुन सकें। कुछ एक्सपर्ट और ब्रोकिंग फर्म चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह देते हैं। जैसे कि इस समय एक शेयर के लिए सलाह दी गयी है, जो मौजूदा स्तरों से भारी रिटर्न दे सकता है। जानते हैं इस शेयर की डिटेल।
पीआईएल इटालिका
हम बात कर रहे हैं पीआईएल इटालिका की। ये शेयर बीते एक महीने में काफी भारी रिटर्न दे चुका है। ये शेयर इस समय केवल 13.26 रु के स्तर पर है। मगर इसके लिए टार्गेट बहुत हाई है। एक जानकार ने शॉर्ट टर्म में इस शेयर के 20 रु तक जाने की संभावना जताई है। यानी शॉर्ट टर्म में ही आप इससे करीब 51 फीसदी रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा 250 फीसदी से अधिक रिटर्न
संभावना जताई गयी है कि ये शेयर अगले 6 महीनों में 38 रु तक जा सकता है। अगर ये मौजूदा स्तर से 38 रु तक जाता है तो ये आपको 186.7 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। मगर इसके लिए लॉन्ग टर्म है 50 रु का। अगर ये 50 रु तक जाता है। तो आपको 250 फीसदी से अधिक रिटर्न मिलेगा। 13.26 रु से 50 रु तक पहुंचने में ये 277 फीसदी रिटर्न देगा।
क्या है कंपनी का बिजनेस
पीआईएल इटालिका 3 दशकों से इनोवेटिव, टिकाऊ और बेहतर क्वालिटी वाले प्लास्टिक उत्पाद बना रही है। कंपनी एक आईएसओ-9001:2015 मान्यता प्राप्त कंपनी है। साथ ही सीई प्रमाणित प्लास्टिक फर्नीचर उत्पादों के साथ भारत में एकमात्र कंपनी भी है। पीआईएल इटालिका भारत में सबसे पसंदीदा प्लास्टिक फर्नीचर ब्रांड्स में से भी एक है।
विदेशों में विस्तार
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार भारत में खुद को सबसे भरोसेमंद प्लास्टिक फर्नीचर ब्रांडों में से एक के रूप में स्थापित करने के बाद ये एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के विभिन्न हिस्सों में अपने उत्पादों का निर्यात करके दुनिया भर में विस्तार कर रही है। कंपनी एक प्रभावी वॉटर रीसाइकिल सिस्टम और ऊर्जा के रिन्यूएबल सॉर्सेज का उपयोग करती है।
कंपनी के शेयर का रिटर्न
आज पीआईएल इटालिका का शेयर 20 फीसदी की उछाल के साथ 13.26 रु के स्तर पर पहुंच गया है। 5 दिनों में इसने 16 फीसदी से अधिक और 6 महीनों में 48 फीसदी का रिटर्न दिया है। मगर इसका एक रिटर्न काफी धमाकेदार रहा है। इसने बीते एक महीने में 75.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 311.38 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 19.20 रु रहा है। यानी अगर ये पहले 20 रु के टार्गेट पर पहुंचता है तो ये पिछले 52 हफ्तों के रिकॉर्ड स्तर को पार कर लेगा। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 5.90 रु रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications