नई दिल्ली, नवंबर 20। भारत की सबसे बड़ी इक्विटी ब्रोकिंग फर्मों में से एक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ने 109 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। इस समय ये शेयर 69.80 रु पर है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि इस शेयर को 71 रुपये के बाजार मूल्य पर खरीद लें। 71 रु पर खरीनदे से 109 रु के लक्ष्य का मतलब है कि आपको लगभग 53% का लाभ हो सकता है।
4 लाख रु के 6 लाख रु
यदि आप इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों में 4 लाख रु का निवेश करते हैं और आपको 53 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आपकी निवेश राशि 6 लाख रु से भी अधिक हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भारत में स्थित एक सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कंसल्टेंट और इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) फर्म है। इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी और वेस्ट मैनेजमेंट, सौर और परमाणु ऊर्जा, और उर्वरक भी कंपनी की बिजनेस चेन में इंटीग्रेटेड हैं।
कब आया था शेयर
ये शेयर 29 जनवरी 1999 को लिस्ट हुआ था। तब से देखें तो यह आज के रेट पर 643.34 फीसदी रिटर्न दे चुका है। प्रति शेयर इसकी कीमत में 60.41 रु का इजाफा हुआ है। हालांकि इसका 5 साल, 1 साल, 6 महीने, तीन महीने और 1 महीने का रिटर्न निगेटिव रहा है। 5 साल की अवधि में यह 50 फीसदी नुकसान में है, जबकि 1 साल में यह 1.20 फीसदी नुकसान में है।
2021 में अब तक
2021 में अब तक की बात करें तो ये शेयर 9.15 रु या 11.59 फीसदी नीचे फिसला है। वहीं 6 महीनों की अवधि में यह 13.72 फीसदी नुकसान में है। 1 महीने में यह शेयर 4.84 फीसदी कमजोर हुआ है। मगर आगे इंफ्रा सेक्टर में तेजी की संभावना के चलते इसके शेयर में तेजी की उम्मीद लगाई गई है। इस समय इंजीनियर्स इंडिया की मार्केट कैपिटल 3,923.06 करोड़ रु है।
52 हफ्तों का शिखर
इस शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 93.60 रु और निचला स्तर 67.65 रु रहा है। इंजीनियर्स इंडिया एक सरकारी कंपनी है। यह भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन है। इसकी स्थापना 1965 में पेट्रोलियम रिफाइनरियों और अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग और संबंधित तकनीकी सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई थी।
कहां-कहां हैं ऑफिस
इंजीनियर्स इंडिया का हेड ऑफिस भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली में है। इसका गुरुग्राम में एक आर एंड डी कॉम्प्लेक्स, मुंबई में एक ब्रांच ऑफिस, कोलकाता, चेन्नई, वडोदरा में क्षेत्रीय कार्यालय, भारत में सभी प्रमुख उपकरण निर्माण स्थानों पर निरीक्षण कार्यालय और लंदन (इंग्लैंड), इटली, अबू धाबी और मलेशिया में विदेशी कार्यालय हैं। कंपनी ने सीपीसीएल नागपट्टिनम से दो बड़े ऑर्डर प्राप्त किए हैं। जिनकी वैल्यू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में कुल 11.7 अरब रुपये के मिले ऑर्डर में से 10.4 अरब रु रही। इसके साथ ही कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 80 अरब रु पर पहुंच गयी। ध्यान रहे कि इस स्टॉक को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड की ब्रोकरेज रिपोर्ट से चुना गया है। इक्विटी में निवेश करने से वित्तीय नुकसान का खतरा होता है। इसलिए खरीदने पर जोखिम आपका अपना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications