नई दिल्ली, जून 11। शेयर बाजार में एक से एक अच्छी कंपनियां हैं। यह कंपनियां निवेशकों को काफी फायदा भी कराती हैं। यह फायदा कंपनियां बोनस शेयर या भारी भरकम डिविडेंड के रूप में कराती हैं। लेकिन टाइड वॉटर कंपनी अपने निवेशकों को दोनों तरह से फायदा एक ही बार में करा रही है। टाइड वॉटर कंपनी ने भारी भरकम लाभांश के साथ हर एक शेयर के बदले 1 शेयर फ्री में देने की घोषणा की है। यह शेयर बोनस के रूप में दिया जाएगा। आइये जानते हैं कैसी है यह कंपनी और इसके शेयर का रेट क्या है। वहीं अगर कोई निवेशक चाहे तो क्या अभी भी कंपनी की इस घोषणा का फायदा उठा सकता है। फिलहाल कंपनी का शेयर इस अच्छी घोषणा के चलते करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ आज बीएसई और एनएसई पर ट्रेड कर रहा है।
पहले जानें टाइड वॉटर की घोषणा
टाइड वाटर ऑयल कंपनी के बोर्ड ने 10 जून को हुई बैठक के बाद बताया है कि कंपनी ने बोनस इश्यू सहित कई अन्य जरूरी फैसले किए हैं। इसमें 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 34,84,800 अर्डिनरी शेयरों के सब-डिविजन की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 87,12,000 अर्डिनरी शेयरों के सब-डिविजन की मंजूरी भी दी गई है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के हिसाब से बोनस इश्यू जारी करने का भी फैसला किया है। हालांकि इसके लिए अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलान बाकी है। वहीं कंपनी ने ऐलान किया है कि वह प्रति शेयर 4000 फीसदी डिविडेंड देगी। यह लाभांश प्रति शेयर 200 रुपये होगा। कंपनी ने डिविडेंड के रूप में निवेशकों को करीब 69.696 करोड़ रुपये बांटेगी।
जानिए बोनस शेयर और डिविडेंड के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
टाइड वाटर ऑयल कंपनी ने बताया है कि कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने और लाभांश देने के लिए बुक क्लोजर और रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी हैं। बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जुलाई 2021 तय की गई है। यानी इस तरीख को जिनके पास कंपनी का शेयर होगा, उनको उतने ही और शेयर जारी कर दिए जाएंगे। वहीं 200 रुपये प्रति शेयर लाभांश के रिकॉर्ड डेट भी 27 जुलाई 2021 तय की गई है। हालांकि लाभांश के लिए बुक क्लोजर डेट 21 जुलाई से 27 जुलाई 2021 रखी गई है। यानी जिन निवेशकों के पास 21 जुलाई के पहले कंपनी के शेयर होंगे, उनको 200 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया जाएगा।
जानिए टाइड वॉटर के शेयर का रेट
टाइड वॉटर आयल लिमिटेड की इन अच्छी घोषणओं का असर उसके शेयर के रेट पर पड़ा है। कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 546.25 रुपये (5 फीसदी) की तेजी के साथ 11471.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर इस शेयर का साल का उच्चतम रेट 12,999 रुपये रहा है, वहीं न्यूनतम रेट 3,775 रुपये रहा है। वहीं कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 545.60 रुपये (5 फीसदी) की तेजी के साथ 11457.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर इस शेयर का साल का उच्चतम रेट 12,991.45 रुपये रहा है, वहीं न्यूनतम रेट 3,780 रुपये रहा है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications