कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकन के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में सब कुछ बंद है ज्यादातर लोग घर में रह रहे है। अ
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकन के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में सब कुछ बंद है ज्यादातर लोग घर में रह रहे है। अगर आप भी सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो केंद्र सरकार आपको लिए अच्छा ऑफर लाई है। आप घर बैठे ही सस्ती दरों पर सोने में निवेश कर सकते हैं। 20 अप्रैल से भारत सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को शुरू किया है जो कि कल तक यानि 24 अप्रैल तक चलेगा। तो यूं कहें कि सस्ते में सोना खरीदने का कल तक का बेहतरीन मौका है। भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम जारी करने का फैसला किया है। अक्षय तृतीया भी 26 अप्रैल को है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो मोदी सरकार आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स आज 20 अप्रैल से 8 सितंबर तक छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें निवेश करने पर आपको सालाना 2.5 फीसदी तक का ब्याज भी मिलेगा।
जानिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड कब-कब जारी होंगे
- पहली सीरीज: पहली सीरीज में 20 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच इसका सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। पहली किस्त 28 अप्रैल को जारी किया जाएगी।
- दूसरी सीरीज: 11 मई से लेकर 15 मई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 19 मई को जारी की जाएगी।
- तीसरी सीरीज: 8 जून से लेकर 12 के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 16 जून को जारी की जाएगी।
- चौथी सीरीज: 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 14 जुलाई को जारी की जाएगी।
- पांचवीं सीरीज: 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 11 अगस्त को जारी की जाएगी।
- छठी सीरीज: 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 8 सितंबर को जारी की जाएगी।
यहां से खरीदें सस्ता सोना
- आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुने गए पोस्ट ऑफिस और एनएसई एवं बीएसई के जरिए होती है।
- बता दें कि आप इन सभी में से किसी भी एक जगह जाकर बॉन्ड स्कीम में शामिल हो सकते हैं। वहीं भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से पिछले 3 दिन 999 प्योरिटी वाले सोने की दी गई कीमतों के आधार पर इस बांड की कीमत रुपये में तय होती है। जानकारी दें कि भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से ऑनलाइन आवेदन और भुगतान करने पर बॉन्ड की कीमत में 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी है।
जान लें नियम, निवेश करने पर कितना मिलेगा ब्याज
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के निवेश करने वाला व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। जबकि न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरीयड वैसे तो 8 साल का है लेकिन 5 साल के बाद निवेशक चाहें तो इससे बाहर निकल सकते हैं।
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें निवेश करने पर आपको सालाना 2.5 फीसदी तक का ब्याज भी मिलेगा। बांड को ट्रस्टी व्यक्तियों, एचयूएफ, ट्रस्ट, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थानों को बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं ग्राहकी की अधिकतम सीमा 4 किलोग्राम प्रति व्यक्ति, एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्टों के लिए 20 किलोग्राम और प्रति वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) समान होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications