Investing TIps to Become Rich: अमीर होना तो सब चाहते हैं, लेकिन इसके लिए आपको काफी अनुशासित होना पड़ता है। आज हम आप को कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप न्यू ईयर रिजोल्यूशन की तरह अपना सकते हैं। इनके तहत आप धीरे-धीरे बेहतरीन रकम इकट्ठा कर सकते हैं और काफी अमीर भी बन सकते हैं। आपको बताते चलें कि अमीर बनने के लिए फाइनेंशियल मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी है।
फाइनेंशियल मैनेजमेंट का मतलब होता है कि आप कितना कमा रहे हैं और उसमें कितना खर्च कर रहे हैं और आपकी बचत कितनी है। इसके साथ ही बचे हुए पैसों को सही जगह निवेश करना भी फाइनेंशियल मैनेजमेंट के अंदर आता है। अगर आपने साल 2024 में कुछ पैसे बचाकर अच्छी जगह इन्वेस्ट करने का रिजोल्यूशन ले लिया तो आप बड़ी आसानी से 10 या 20 सालों के अंदर अमीर बन सकते हैं।

अगर आपकी कमाई अभी थोड़ा कम है, तो आप उसे तीन हिस्सों में बांट सकते हैं। इसके बाद कुछ जरूरी खर्च को निकालें और अपने मनोरंजन के लिए कुछ पैसों को अलग करें और कुछ पैसों को इन्वेस्टमेंट के लिए जरूर रखें। ऐसा करने से आप अपनी इच्छाओं को हमारे बिना बचत करना सीख जाएंगे। हालांकि आपको फालतू के खर्चे पर रोक लगाने की भी पूरी कोशिश करनी है, अगर आपने ऐसा नहीं किया तो ना तो आप पैसे बचा पाएंगे और न ही उसे सही जगह इन्वेस्ट कर पाएंगे। यही कारण है कि इन्वेस्टमेंट और सेविंग के लिए अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है।
आपकी कमाई चाहे 20000 रुपए हो या फिर 10 लाख रुपए, पैसे खर्च करते समय आपको काफी अनुशासित रहना चाहिए। मिलने वाली इनकम का 50 प्रतिशत हिस्सा परिवार की जरूरत को पूरा करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बचे हुए 20 प्रतिशत हिस्से से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं या उसे अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। और बाकी के बच्चे पैसों को आप आपको कहीं निवेश में लगा देना चाहिए। इससे आपके सारे खर्चे चलते रहेंगे और दूसरी तरफ पैसे भी इन्वेस्ट होते रहेंगे।
मान लीजिए अगर आपकी इनकम 50000 रुपए की है तो इसमें से आप 40000 रुपए खर्च कर सकते हैं लेकिन 10000 हर हाल में इन्वेस्ट करना ही चाहिए। आपकी एक बार ऐसे इन्वेस्ट करने की आदत पड़ गई तो धीरे-धीरे आप एक बहुत बड़ा फंड बना सकते हैं।
इन्वेस्ट करते समय आपको मल्टीप्ल पोर्टफोलियो चुनना चाहिए। अगर आप बड़े अमाउंट का फिक्स डिपॉजिट कर रहे हैं तो उसे अलग-अलग एफडी खातों में डालना चाहिए। ताकी जरूरत पड़ने पर अगर आप एक एफडी तोड़ते हैं, तो बाकी के एफडी का ब्याज आपको मिलता रहता है। अगर आप अपने पैसों को म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है। हालांकि एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद सही म्युचुअल फंड में पैसा लगाने पर ही आपको रिटर्न मिलता है, वरना आपका पैसा डूब भी सकता है। इसके अलावा आप गोल्ड और सरकारी स्कीम में भी पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं जिनमें कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है और मार्केट रिस्क भी शामिल नहीं होता है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications