
How to Become Millionaire : भारत में जिस किसी के पास भी पैसे की कमी है, वो करोड़पति बनना चाहता है। ये लोगों का सपना होता है। मगर जिस तरह केवल सोचने से किसी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता, ठीक उसी तरह केवल चाहने से करोड़पति नहीं बना जा सकता। इसके दो-तीन तरीके हैं। आप एक बिजनेस शुरू करें और उसमें कामयाबी हासिल करें, जिससे कि आप अमीर हो जाएं। या आप मेहनत करके पैसा जोड़ें और उसे निवेश करते जाएं। मगर एक और आसान तरीका है। आगे जानिए क्या है ये तरीका।
ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग
लोग अकसर अमीर बनने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। पर ऐसा नहीं है कि हर कोई करोड़पति बनने का सपना पूरा कर लेता है। पर यदि सही फाइनेंशियल प्लानिंग की जाए तो ये संभव है। टार्गेट करोड़पति बनने का हो या किसी और तरह का, यदि उसे पाने के लिए लगातार कोशिश की जाए तो ये मुमकिन है। जिस तरीके की हम बात कर रहे हैं वो है खर्चों में कटौती का रास्ता।
फिजूल खर्च से बचें और अमीर बनें
फिजूल खर्च से बचकर आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। वैसे तो सुनने में ये आसान तरीका है और ये है भी, परंतु आपको जगह-जगह अपना मन मारना होगा। क्योंकि आप पिज्जा-बर्गर जैसी चीजों पर पैसा खर्च नहीं कर पाएंगे। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो उसे छोड़िये। इससे सेहत भी बेहतर होगी और पैसा भी बचेगा। इसी तरह चाय-कॉफी कम करें, बाहर का खाना बंद करें, ट्रेवल के लिए कम खर्चीले साधन का उपयोग करें।
रोज 100 रु बचाने हैं
अगर आप रोजाना फिजूल का खर्च करने से बच जाएं तो रोज मात्र 100 रु बचा कर ही आप करोड़पति बन सकते हैं। दिन भर में आपको कल से ही 100 रु बचाने हैं। इस तरह ये पैसा हो जाएगा महीने का 3000 रु। यानी महीने के 30 दिन में आप 100 रु डेली बचा कर 3000 रु बचा सकते हैं। अब इस पैसे को आप हर महीने निवेश करें। म्यूचुअल फंड एसआईपी में हर महीने 3000 रु का निवेश बेहतर रहेगा। ये पैसा आपके बुढ़ापे में बहुत काम आएगा।
जानिए करोड़पति बनने की कैल्कुलेशन
अब करते हैं करोड़पति बनने की कैल्कुलेशन। अगर आप 30 साल की अवधि तक अगर हर महीने 3000 रु जमा करें तो इस दौरान आप कुल पैसा जमा करेंगे 10.8 लाख रु। इस पर आपको 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल सकता है। इस सालाना रिटर्न से आप आप 30 साल बाद 1.05 करोड़ रु के मालिक होंगे। मात्र 10.8 लाख रु पर आपका प्रोफिट कई गुना होगा।
कितना होगा प्रोफिट
आप 30 सालों में निवेश करेंगे 10.8 लाख रु, जबकि 30 साल बाद कैल्कुलेटर के हिसाब से आपके हाथ में आएंगे 1.05 करोड़ रु के मालिक होंगे। इस तरह आपका प्रोफिट होगा 95.1 लाख रु। अगर आप और अधिक पैसा जमा करना चाहें तो और भी बेहतर है। उससे आप जल्दी करोड़पति बन सकते हैं। सवाल घूम कर वही आता है कि क्या आप अपने खर्चों में कटौती करके रोज कम से कम 100 रु बचा सकते हैं? नया साल शुरू होने जा रहा है उसमें ये प्लानिंग बेहतर रहेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications