Smart Investment Tricks : भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले कुछ वर्षों में स्टार्टअप फाउंडेशन में काफी उछाल देखा गया है। बिजनेस एनालिस्ट यह अनुमान लगाते हैं कि 2023 प्राइवेट निवेश सेक्टर में तेज ग्रोथ के साथ-साथ कॉर्पोरेट प्रोफिटेबिलिटी में ग्रोथ के लिए तैयार है। यह सेगमेंट अगले वर्ष बड़े निवेश को आकर्षित करेगा। कई फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन और इंडिविजुअल फाइनेंसर या निवेशक हैं जिन्हें कैपिटल इन्वेस्टर्स कहा जाता है जो स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निवेश करते हैं। इस निवेश से आम लोगों के लिए निवेश के नये नये मौके खुलेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि अगले साल आप कैसे और कहां से पैसा बना सकते हैं।
डायवर्सिफाइड निवेश पोर्टफोलियो
निवेश को मिक्स एंड मैच करना या निवेश को फैलाना हमेशा बुद्धिमानी वाला कदम है। किसी खास इंडस्ट्री को बड़ी मात्रा में निवेश आवंटित करने के बजाय 2 से 3 अलग-अलग क्षेत्रों में बुद्धिमानी से तय राशि का निवेश करना एक सुरक्षित, सेफ और स्मार्ट तरीका है। बिजनेस रिस्क मैनेजमेंट के बुनियादी सिद्धांतों में से एक यह है कि निवेशकों और वेंचर कैपिटलिस्ट्स को एक बड़ी छलांग लगाने के बजाय स्मॉल-मल्टी निवेश करना चाहिए। अगले साल आप इस बात का ध्यान रखना।
कंपाउंडिंग की शक्ति
कंपाउंडिंग एक दमदार निवेश अप्रोच है जो 2023 में एंजेल निवेशकों के लिए अद्भुत काम करेगी। एक स्मार्ट कंपाउंडिंग में रेवेन्यू जनरेशन और ऑरिजनल निवेश राशि या पूंजी और पिछले मुनाफे दोनों पर आय अर्जित करना शामिल है। यानी इसमें होता यह है कि आपको जो निवेश करते हैं उस पर रिटर्न मिलता है। फिर बेसिक निवेश राशि के साथ साथ रिटर्न पर रिटर्न मिलता है। कंपाउंडिंग में निवेश को कुछ समय के लिए मोनेट्री वेल्थ में बदलने की क्षमता होती है। अगले साल से आपको इस पर खास फोकस करना है। रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (आरईआईटी), मनी मार्केट अकाउंट्स, डिविडेंड स्टॉक्स, बॉन्ड्स एंड बॉन्ड्स फंड्स कंपाउंड इनवेस्टमेंट के कुछ महत्वपूर्ण विकल्प हैं।
जानकारी बढ़ाएं
आपको हर दिन अपनी जानकारी बढ़ाने पर काम करना है। हर सेक्टर की जानकारी रखें। इससे होगा यह कि आपको सबसे बेहतर निवेश का ऑप्शन मिल जाएगा। जहां तक न करने वाले कामों की बात है तो इनमें बिना रिसर्च के निवेश करना, जोखिम मैनेजमेंट को न समझना और जल्दबाजी में निवेश करना शामिल है।
शेयरों में निवेश के लिए अहम बात
निवेश करने से पहले कंपनी के अपेक्षित स्टॉक होल्डिंग प्रतिशत की साफ समझ जरूरी है। इसकी कैल्कुलेशन करने के लिए, एक निवेशक को प्री-मनी वैल्यूएशन और निवेश की कुल अवधि को स्टडी करना चाहिए। जितना पैसा आप लगाना चाहते हैं वो आपकीके होल्डिंग प्रतिशत को परिभाषित करने में मदद करेगा। निवेशकों के लिए कंपनी के शेयरधारकों के बारे में भी जानना एक अच्छी प्रेक्टिस है। भारत हाल ही में स्थापित स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न्स की अधिकतम संख्या वाला तीसरा देश है। अंतर्राष्ट्रीय स्टार्टअप के लिहाज से इस तरह की ग्रोथ के साथ, भारत में निवेश फलेगा-फूलेगा। रिटेल निवेशकों को अक्सर बिजनेसों की रीढ़ माना जाता है। कई इंडस्ट्रीज में निवेशकों का योगदान 2023 में देश की अर्थव्यवस्था की ओवरऑल प्रोग्रेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन चीजों का ध्यान रख कर आप पैसा बना सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications