नई दिल्ली, जून 1। देश के कई राज्यों में सरकारी कंपनियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। ऐसे में इन कंपनियों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए फंड की जरूरत होती है। इस कारण यह कंपनियां काफी अच्छा ब्याज दे रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी है तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनपीएफसी)। इस कंपनी में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से एफडी कराने की सुविधा है। इस वक्त यहां पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को यह ब्याज 8.50 फीसदी तक दिया जा रहा है।
आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
पहले जानिए सामान्य नागरिकों को कितना मिल रहा है ब्याज
तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनपीएफसी) सामान्य नागरिकों को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज दे ही है। यहां पर अधिकतम 5 साल के लिए एफडी कराई जा सकती है। अगर यहां पर संचयी एफडी यानी मैच्योरिटी पर पैसा मिलने वाली एफडी एक साल के लिए कराई जाए तो 7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं अगर यह एफडी 2 साल के लिए कराई जाए तो यह ब्याज 7.25 फीसदी हो जाता है। इसके अलावा 3 व 4 साल की एफडी यह ब्याज 7.75 फीसदी हो जाता है। वहीं सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल की एफडी पर 8 फीसदी का है। इस सरकारी कंपनी की बेवसाइट पर जाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन एफडी कराने के तरीके के अलावा कौन कौन से दस्तावेज चाहिए, यह जाना जा सकता है।
अब जानिए हर माह के साथ कितना मिलेगा ब्याज
तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनपीएफसी) सामान्य नागरिकों गैर संचयी एफडी पर भी अधिकतम 8 फीसदी तक ब्याज दे रही है। हालांकि ऐसी एफडी 1 साल के नहीं मिलती है। यह एफडी न्यूनतम 2 साल से 5 साल के लिए उपलब्ध है। इस एफडी पर 2 से लेकर 4 साल तक की अविध पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 5 साल की एफडी पर यह ब्याज 8 फीसदी है।
जानिए वरिष्ठ नागरिकों को कितना ज्यादा मिल रहा है ब्याज
अगर वरिष्ठ नागरिक तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनपीएफसी) की एफडी लेते हैं, तो उनको अधिकतम आधा फीसदी तक ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। यह फायदा समय के अनुसार है।
जानिए 1 लाख रुपये की एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज
संचयी एफडी पर ब्याज
सामान्य नागरिकों को कितना पैसा मिलेगा वापस
1 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,07,185 रुपया।
2 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,15,453 रुपया।
3 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,25,894 रुपया।
4 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,35,938 रुपया।
5 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,48,594 रुपया।
आगे जानिए वरिष्ठ नागरिकों को कितना पैसा मिलेगा वापस
वरिष्ठ नागरिकों को कितना पैसा मिलेगा वापस
- 1 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,07,449 रुपया।
- 2 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,16,022 रुपया।
- 3 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,27,759 रुपया।
- 4 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,38,630 रुपया।
- 5 साल में 1 लाख रुपये की एफडी पर वापस मिलेगा 1,52,279 रुपया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications