
Top 10 Sensex companies in terms of market cap : बीएसई की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप बीते एक हफ्ते के दौरान करीब 2.09 लाख करोड़ रुपये डूब गई है। सबसे ज्यादा नुकसान रिलांयस और टीसीएस के शेयर ने कराया है। ध्यान रहे कि बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट रही थी। बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,145.23 अंक (1.93 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
जानिए किस शेयर ने कितना नुकसान कराया
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 67,722.33 करोड़ रुपये कम होकर 15,04,001.93 करोड़ रुपये बची है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 55,654.17 करोड़ रुपये कम होकर 11,63,194.14 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान इन्फोसिस की मार्केट कैप 21,250.8 करोड़ रुपये कम होकर 5,97,905.17 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 16,108.93 करोड़ रुपये कम होकर 4,72,290.46 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 15,226.12 करोड़ रुपये कम होकर 4,66,696.21 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

एयरटेल की मार्केट कैप 9,053.44 करोड़ रुपये कम होकर 4,22,177.07 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,982.11 करोड़ रुपये कम होकर 8,77,318.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी लिमिटेड की मार्केट कैप 8,063.79 करोड़ रुपये कम होकर 4,69,460.45 करोड़ रुपये बची।
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,396.91 करोड़ रुपये कम होकर 5,83,983.07 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड की मार्केट कैप 3,465.65 करोड़ रुपये कम होकर 5,75,273.92 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 15,04,001.93 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,63,194.14 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,77,318.09 करोड़ रुपये
इन्फोसिस 5,97,905.17 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 5,83,983.07 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनीलिवर 5,75,273.92 करोड़ रुपये
एसबीआई 4,72,290.46 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,69,460.45 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,66,696.21 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,22,177.07 करोड़ रुपये

More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications