JM Financial advises to buy in many stocks : जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने कंपनियों के वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद कई कंपनियों में निवेश की सलाह जारी की है। इन शेयर में जेएम फाइनेंशियल के टारगेट प्राइस के हिसाब से निवेश करके अच्छी कमाई की जा सकती है। हम यहां पर उस लिस्ट से टॉप 10 शेयर को छांट कर आपको बताने जा रहे हैं। इन सभी शेयरों का टारगेट प्राइस भी बताया गया है। आमतौर पर माना जाता है कि बताया जा रहा है टारगेट प्राइस 1 साल के अंदर देखने को मिल जाता है। यानी इन कंपनियों में अगर निवेश किया जाए तो 1 साल के अंदर ही यह मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। आइये जानते हैं कि यह कंपनियां कौन सी हैं।
भारती एयरटेल
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने भारती एयरटेल के वित्तीय परिणाम के बाद कंपनी में खरीद की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल ने एयरटेल का टारगेट अपडेट करके 930 रुपये कर दिया है।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद इस शेयर में खरीद की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि इस शेयर का अब टारगेट प्राइस 1,180 रुपये का है।
टाटा स्टील
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने टाटा स्टील के वित्तीय परिणाम को अच्छा बताते हुए खरीद की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार निवेशक टाटा स्टील के शेयर में 125 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए अभी भी खरीद कर सकते हैं।
टेक महिंद्रा
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने टेक महिन्द्रा के वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद इस कंपनी में निवेश की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार वित्तीय परिणाम अच्छे हैं, और इस कंपनी में 1,180 रुपये के टारगेट के हिसाब से खरीद की जा सकती है।
नायका (एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड)
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) नायका, जिसकी कंपनी का नाम एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड हैं, में खरीद की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि कंपनी के वित्तीय परिणाम अच्छे हैं और 1,680 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।

यूपीएल लिमिटेड
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने यूपीएल लिमिटेड के हाल ही में जारी वित्तीय परिणाम को अच्छा बताया है। जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि यूपीएल लिमिटेड में 1,060 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए खरीद की जा सकती है।
टिमकेन इंडिया
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने टिमकेन इंडिया के वित्तीय परिणाम को काफी अच्छा बताया है। इसी आधार पर जेएम फाइनेंशियल ने कंपनी में निवेश की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि इस कंपनी में 3,200 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए खरीद की जा सकती है।
सारेगामा इंडिया
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने सारेगामा इंडिया के वित्तीय परिणाम को भी अच्छा बताया है। इसी के चलते जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि इस कंपनी में 450 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।
डेटा पैटर्न (इंडिया)
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने डेटा पैटर्न कंपनी के हाल ही में जारी वित्तीय परिणाम को अच्छा बताया है। जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि इस कंपनी में अब 1,500 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड (जेएम फाइनेंशियल) ने हाल ही में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के जारी वित्तीय परिणाम के बाद इस शेयर में खरीद की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल ने खरीद की सलाह देने के साथ ही बताया है कि यह शेयर 65 रुपये का स्तर छू सकता है।
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications