
Top 10 Trading Ideas: शेयर बाजार में हरदम कमाई के मौके होते हैं। लेकिन इनको पहचानना कठिन होता है। लेकिन जानकार इसको काफी अच्छी तरह पहचान लेते हैं। इसीलिए समय समय पर ब्रोकर कंपनियां ट्रेडिंग टिप्स देती हैं।
यहां पर भी कुछ ब्रोकिंग कंपनियों के जानकारों की टिप्स साझा की जा रही है। इन कंपनियों में इन जानकरों की राय है कि आगामी 1 माह के दौरान करीब 10 फीसदी तक कमाई का मौका मिल सकता है।
कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च (रिटेल) के प्रमुख श्रीकांत चौहान ने ग्रेसिम में निवेश की सलाह दी है। इनके अनुसार यह शेयर कुछ हफ्ते में 1840 रुपये का स्तर दिखा सकता है। वहीं यह शेयर इस वक्त 1773 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि इस शेयर में 1,680 रुपये का स्टॉप लॉस भी बताया गया है।
इन्होंने ही हीरो मोटोकॉर्प में खरीद की सलाह दी है। इनके अनुसार यह शेयर कुछ ही दिनों में 2,547 रुपये का स्तर दिखा सकता है। वहीं आज यह शेयर 2586 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि इस शेयर पर स्टॉप-लॉस 2,350 रुपये का बताया गया है।
इसके अलावा इन्होंने भारत फोर्ज बेचने की सलाह दी है। इनके अनुसार इस शेयर शार्ट सेल करके पैसे बनाया जा सकता है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 660 रुपये बताया गया है। वहीं यह शेयर आज 776 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में स्टॉप लॉस 825 रुपये का बताया गया है।
वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने बिड़ला कॉर्पोरेशन में खरीद की सलाह दी है। इन्होंने बताया है कि यह शेयर कुछ ही दिनों में 1060 रुपये का स्तर दिखा सकता है। आज यह शेयर 999 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि इस शेयर पर स्टॉप लॉस 925 रुपये का बताया गया है।
इन्होंने आरबीएल बैंक में भी बेचने की सलाह दी है। इस शेयर का प्राइस टारगेट 136 रुपये का बताया है। वहीं यह शेयर आज 150 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर पर स्टॉप लॉस 159 रुपये का बताया गया है।
5paisa.com की लीड रिसर्च रुचित जैन ने अल्ट्राटेक सीमेंट में खरीद की सलाह दी है। इन्होंने इस शेयर में 7900 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। वहीं यह शेयर आज 7743 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर पर स्टॉप लॉस 7,420 रुपये का बताया गया है।


इन्होंने ने ही हैवेल्स इंडिया में खरीद की सलाह दी है। इस शेयर का प्राइस टारगेट 1400 रुपये का बताया है। वहीं यह शेयर आज 1256 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर पर स्टॉप-लॉस 1,210 रुपये का बताया गया है।
इसके अलावा बोनांजा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट मितेश कारवा ने गेब्रियल इंडिया में खरीद की सलाह दी है। इन्होंने इस शेय का प्राइस टारगेट 185 रुपये का बताया है। वहीं यह शेयर आज 168 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर का स्टॉप लॉस 155 रुपये का बताया गया है।
इन्होंने ही हिताची एनर्जी इंडिया में भी खरीद की सलाह दी है। इन्होंने इस शेयर में 3950 रुपये का प्राइस टारगेट बताया है। यह शेयर आज 3771 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर का स्टॉप लॉस 3,580 रुपये का बताया गया है।
इन्होंने ही आयन एक्सचेंज (इंडिया) में खरीद की सलाह दी है। इस शेयर का प्राइस टारगेट 4000 रुपये का बताया है। यह शेयर आज 3831 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर का स्टॉप लॉस 3,410 रुपये का बताया गया है।
नोट : जानकारों की यह राय इन शेयर के बारे में 3 से 4 हफ्ते के दौरान की है। यह राय 5 मई 2023 को जारी की गई है। टारगेट प्राइस का मतलब है कि शेयर का रेट वहां तक जा सकता है। वहीं स्टॉप लॉस का मतलब है कि उस रेट पर घाटे में भी शेयर को बेच देना चाहिए।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यह जानकारों की राय है, जो बताई जा रही है। इसलिए निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications