नई दिल्ली। सभी चाहते हैं कि आसानी से पैसा बनाया जाए। लेकिन ऐसा करना कठिन होता है। लेकिन अगर शेयर बाजार की दिग्गज ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल की रिसर्च पर भरोसा किया जाए, तो नए साल पर आपके पास ऐसा मौका है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी 25वीं वार्षिक वेल्थ क्रिऐशन स्टडी 2020 जारी की है। इस रिपोर्ट में शेयरों पर पिछले 25 साल का अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन के बाद कंपनी ने 25 ऐसे शेयरों की लिस्ट जारी की है, जिनमें अगले 25 साल के लिए निश्चिंत होकर निवेश किया जा सकता है। अगर ऐसा किया जाता है तो तगड़ी कमाई के अवसर मिलेगा। अगर आप इन कंपनियों के शेयर के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी दी जा रही है। पहले जानें टॉप 25 शेयर की लिस्ट फिर कैसे करें इनमें निवेश। वैसे यह ऐसे शेयर हैं, जो पहले से ही लोगों को पिछले 25 साल में करोड़पति बना चुके हैं।
जानिए टॉप-25 शेयर जो बनाएंगे मालामाल
-अजंता फार्मा
-एलेम्बिक फार्मा
-एस्ट्रल पॉलीटेक
-एयू स्मॉल फाइनेंस
-बजाज फाइनेंस
जानिए टॉप-25 शेयर जो बनाएंगे मालामाल
-बाटा इंडिया
-बायर क्रॉप साइंस
-कोरोमंडल इंटरनेशनल
-डिक्सन टेक्नोलॉजीज
-डॉ लाल पैथलैब्स
जानिए टॉप-25 शेयर जो बनाएंगे मालामाल
-एचडीएफसी एएमसी
-एचडीएफसी बैंक
-एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस
-हनीवेल ऑटो
-आईसीआईसीआई लोम्बार्ड
जानिए टॉप-25 शेयर जो बनाएंगे मालामाल
-आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
-इंडियामार्ट इंटरमेश
-मैक्स फाइनेंशियल
-एमफैसिस
-मुथूट फाइनेंस
जानिए टॉप-25 शेयर जो बनाएंगे मालामाल
-प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ
-पेज इंडस्ट्रीज
-सिनजीन इंटरनेशनल
-वरुण पेय पदार्थ
-व्हर्लपूल इंडिया
जानिए कितनी तेजी से बढ़ाई से इन कंपनियों ने वेल्थ
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की 25वीं एनुअल वेल्थ क्रिएशन स्टडी में उन कंपनियों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने निवेशकों का पैसा सबसे तेजी से बढ़ाया है। इस लिस्ट के अनुसार इनफोसिस ने पिछले 25 साल में हर साल औसतन 30 फीसदी वेल्थ बढ़ाई है।
सबसे तेज वैल्थ बढ़ाने वाली कंपनियां
इनफोसिस ने 30 फीसदी
पिडिलाइट ने 25 फीसदी
आयशर मोटर्स ने 25 फीसदी
श्री सीमेंट ने 25 फीसदी
बर्जर पेंट्स ने 24 फीसदी
हनीवेल आटो ने 24 फीसदी
सनफार्मा ने 23 फीसदी
बजाज फाइनेंस ने 23 फीसदी
मदरसन सूमी ने 23 फीसदी
ब्रिटानिया ने 22 फीसदी
नोट : यह रिटर्न कंपनियों ने पिछले 25 साल में औसतन हर साल दिया है।
जानिए कैसे करें निवेश
आमतौर पर शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने निजी वित्तीय सलाहकार से राय लेनी चाहिए। आमतौर पर किसी एक शेयर में निवेश से बचना चाहिए। इस हिसाब से लोगों को इस टॉप 25 शेयर की लिस्ट से 5 शेयर या 10 शेयर छांट लेने चाहिए। इसके बाद कंपनियों में थोड़ा थोड़ा पैसा निवेश कर देना चाहिए। इससे अगर किसी कंपनी ने कम और किसी कंपनी ने ज्यादा रिटर्न दिया तो आपका एकमुश्त रिटर्न अच्छा रहेगा।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications