सेवानिवृत्ति के बाद अधिकांश लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए सबसे अच्छे विकल्प की तलाश में रहते हैं। आज के समय में लोग अपने निवेश की सुरक्षा के साथ ही बेहतर रिटर्न चाहते हैं।
नई दिल्ली: सेवानिवृत्ति के बाद अधिकांश लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए सबसे अच्छे विकल्प की तलाश में रहते हैं। आज के समय में लोग अपने निवेश की सुरक्षा के साथ ही बेहतर रिटर्न चाहते हैं। यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। यही कारण है कि कई लोग निवेश के लिए फिक्स डिपॉजिट को सुरक्षित विकल्प मानते हैं।
शीर्ष पांच बैंक जिसमें मिलेगी सबसे ज्यादा ब्याज दर
तो अगर आप 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं या आपके परिवार में वरिष्ठ नागरिक हैं जो निवेश के लिए विकल्प तलाश रहे हैं, तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। आप एक, दो, तीन और पांच साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा डाल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बता दें शीर्ष पांच बैंकों के बारे में जहां आपको अलग-अलग अवधि के लिए सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलेगी। यह ब्याज दर 7.95 फीसदी से लेकर 8.27 फीसदी तक रह सकती है। अच्छी बात है कि एफडी को जब चाहें तब जरूरत पड़ने पर विड्रॉल किया जा सकता है। इसलिए लोग एफडी को पसंद करते हैं।
एक साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट
- लक्ष्मी विलास बैंक में 8.10 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 10835 रुपए हो जाएगा।
- आरबीएल बैंक में 7.95 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 10819 रुपए हो जाएगा।
- यस बैंक में 7.75 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 10798 रुपए हो जाएगा।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 7.75 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 10798 रुपए हो जाएगा।
- बंधन फर्स्ट बैंक में 7.70 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 10793 रुपए हो जाएगा।
2 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट
- लक्ष्मी विलास बैंक में 8.10 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 11740 रुपए हो जाएगा।
- आरबीएल बैंक में 8.00 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 11717 रुपए हो जाएगा।
- एयू स्मॉल फाइनेंस में 8.00 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 11717 रुपए हो जाएगा।
- डीएसबी बैंक में 7.90 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 11694 रुपए हो जाएगा।
- यस बैंक में 7.75 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 11659 रुपए हो जाएगा।
3 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट
- एयू स्मॉल फाइनेंस में 8.27 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 12784 रुपए हो जाएगा।
- डीएसबी बैंक में 8.20 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 12757 रुपए हो जाएगा।
- लक्ष्मी विलास बैंक में 8.10 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 12720 रुपए हो जाएगा।
- यस बैंक में 7.75 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 12589 रुपए हो जाएगा।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 7.75 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 12589 रुपए हो जाएगा।
5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट
- डीएसबी बैंक में 8.00 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 14859 रुपए हो जाएगा।
- एयू स्मॉल फाइनेंस में 8.00 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 14859 रुपए हो जाएगा।
- आरबीएल बैंक में 7.90 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 14787 रुपए हो जाएगा।
- लक्ष्मी विलास बैंक में 7.85 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 14751 रुपए हो जाएगा।
- यस बैंक में 7.75 फीसदी के ब्याज दर पर 10 हजार रुपए का निवेश 1 साल में 14678 रुपए हो जाएगा।
एफडी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लें आप भी
जानिए कितनी अवधि के लिए खोल सकते हैं एफडी?
- बैंक पहले से ही तय कर देते हैं कि कितने समय के लिए उनके साथ एफडी खाता खुलेगा।
- अमूमन कोई कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल के लिए एफडी में निवेश कर सकता है।
- अपनी जरूरत के अनुसार एफडी की अवधि चुनी जा सकती है।
मैच्योरिटी से पहले निकासी की सुविधा
- एफडी में अक्सर मैच्योरिटी से पहले निकासी की सुविधा मिलती है।
- इससे आप कोर्इ अपनी अर्जेंट जरूरतें पूरी कर सकता है। हालांकि, एफडी को मैच्योरिटी से पहले निकालने पर बैंक पेनाल्टी लगा सकते हैं।
- यह पेनाल्टी अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग है।
एफडी पर आसानी से मिल सकता लोन
- इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि एफडी पर लोन भी लिया जा सकता है।
- अधिकतम लोन अमूमन मूल डिपॉजिट का कोई तय परसेंटेज होता है। यह परसेंटेज बैंकों में अलग-अलग हो सकता है।
नॉमिनेशन की सुविधा
- एफडी में नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस बात की भी जानकारी दें कि एफडी कराते हुए नॉमिनी का नाम स्पष्ट रूप से देना चाहिए।
ऑटोमैटिक रिन्यूअल होता एफडी
- बैंक इन दिनों मैच्योरिटी पर ऑटो रिन्यूअल की सुविधा देते हैं।
- इसका मतलब यह है कि अगर खाता खोलते वक्त अगर बैंक को कोई निर्देश नहीं दिए जाते हैं तो वह मैच्योरिटी की तारीख पर एफडी को अपने आप रिन्यू कर देता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications