Top 5 Share: आज शेयर बाजार में बढ़त तो ज्यादा नहीं रही, लेकिन कई शेयर काफी ऊपर नीचे हुए। आज जहां सेंसेक्स करीब केवल 227.55 अंक बढ़ा तो निफ्टी ने 70.80 अंक की तेजी दर्ज की। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज टॉप 5 गेनर और लूजर शेयर कौन से रहे।
आज एनएसई के टॉप 5 गेनर शेयर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 108 रुपये की तेजी के साथ 1,765.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 652.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 339.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 281.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 277.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज एनएसई के टॉप 5 लूजर शेयर
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 1,072.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 403.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 126 रुपये की गिरावट के साथ 6,627.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 2,350.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 2,453.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ट्रेडजिनी के सीओओ त्रिवेश डी के अनुसार वर्तमान में शेयर बाजार एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है। जब तक यह सीमा टूट नहीं जाती, तब तक नई ऊंचाई या महत्वपूर्ण तेजी बनने की उम्मीद नहीं है। इसके बजाय, शेयर बाजार के अस्थिर बने रहने की संभावना है।
शेयर बाजार के लिए अगले बड़े ट्रिगर
शेयर बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वित्तीय वर्ष के अंत में अस्थिरता बढ़ सकती है, क्योंकि निवेशक अपने पोर्टफोलियो की स्थिति बदलने पर विचार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 2024 के आम चुनाव और ब्याज दर में कटौती भी शेयर बाजार की चाल पर असर डाल सकती है। को आकार देगा।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications