Banks with Lowest Home Loan Interest Rates: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने 7 फरवरी को रेपो रेट घटकर 6.25 फीसदी पर किया गया है। रेपो रेट कम होने से बैंक अपनी लोन रेट्स कम कर सकते हैं। इसका मतलब है कि इससे होम लोन सस्ता होता है और खरीदारों को राहत मिलती है। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 5 बैंकों ने रेपो रेट में कटौती होने से होम लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है। यानी अब आपको होने लोन पर कम ब्याज देना होगा। आइए फटाफट आपको बताते हैं कि ये बैंक कौन-कौन से हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की लेटेस्ट होम लोन ब्याज दरें (Bank Of Baroda Home Loan)
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को संशोधित कर 8.90% कर दिया है, जो 10 फरवरी 2025 से लागू होगा। रेपो लिंक्ड रेट का मतलब है जिस दर पर बैंक ग्राहकों को लोन देता है। यह दर सीधे आरबीआई की रेपो रेट से जुड़ी हुई होती है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2019 के मुताबिक, आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी किया था और ऐसे में बैकों को अपने रिटेल लोन को बाहरी बेंचमार्क दर से जोड़ने का निर्देश दिया गया ता।
इसमें ज्यादातर बैंकों के लिए रेपो रेट मुख्य बेंचमार्क बन गया है। जो भी बैंक आरएलएलआर(RLLR) से जुड़े होम लोन को सेलेक्ट करते हैं तो उनकी ब्याज दरें आरबीआई की रेपो रेट में बदलाव के अनुसार कम होती है या बढ़ती है।
केनरा बैंक की नई ब्याज दरें 12 फरवरी से हुई लागू (Canara Bank Home Loan Interest Rate)
केनरा बैंक ने अपनी RLLR को 9.25% से कम करके 9.00% कर दिया है। यह नई ब्याज दर 12 फरवरी 2025 से लागू होगी और उन्हीं खातों पर लागू होगी, जो 12 फरवरी 2025 को या उसके बाद खोले गए हैं या RLLR सिस्टम में 3 साल पूरे कर चुके हैं। ऐसे में जो भी लोग इस बैंक से होम लोन लेंगे या जिनका होम लोन अभी चल रहा है उन्हें कम ब्याज दर पर ईएमाई देनी होगी।
पंजाब नेशनल बैंक की होम लोन ब्याज दरें घटी (Punjab National Bank Home Loan)
PNB ने भी अपनी RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह दर 10 फरवरी 2025 से लागू होगी। ऐसे में नए होम लोने लेने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों को ब्याज दरें कम होने का आराम मिलेगा और मौजूदा होम लोन ग्राहकों की भी ईएमआई में कटौती आएगी।
इंडियन ओवरसीज बैंक ने घटाया इतने बेसिस प्वाइंट
इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपनी RLLR में 25 बेसिस प्वाइंट को कम कर दिया है, जिससे यह 9.35% से कम करके 9.10% पर किया है। यह दर 11 फरवरी से लागू हुई है। इससे भी होम लोन ब्याज दरों में बदलाव होगा और ग्राहकों की जेब पर बोझ कम पड़ेगा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने घटाया RLLR (Union Bank Of India Home loan interest rate)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह दर 11 फरवरी 2025 से लागू हुई है। यानी इससे भी ग्राहकों को सस्ते होम लोन का फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications