Best Travel Credit Cards: क्या आप गर्मी की छुट्टियों में ट्रिप प्लान कर रहे हैं? या आप काम के सिलसिले में अक्सर फ्लाइट से यात्रा करते हैं? तो आपको एक ऐसा क्रेडिट कार्ड चाहिए जिससे आपको फ्लाइट से ट्रैवल करने पर फायदा मिले।

ट्रैवल के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड कौन-कौन से हैं जिससे आपकी यात्री टेंशन मुक्त और किफायती हो जाए, चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
1.क्लब विस्तारा आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड
एनुअल फीस - 4,999 रुपये
मिलेंगे ये सारे फायदे-
फ्री हवाई टिकट में आपको ज्वाइनिंग लाभ के रूप में आपको 1 कंप्लीमेंट्री प्रीमियम इकोनॉमी टिकट वाउचर और 1 क्लास अपग्रेड वाउचर मिलेगा। 1 अन्य कंप्लीमेंट्री प्रीमियम इकोनॉमी टिकट वाउचर भी आपको मिलेगा जब आप 1.5 लाख, रु. 3 लाख, रु. 4.5 लाख, रु. 9 लाख और रु. एक साल में 12 लाख खर्च करते हैं।
इन फायदों का भी उठा पाएंगे मजा-
3 महीने की कंप्लीमेंट्री ईज़ीडाइनर प्राइम मेंमबरशिप और कंप्लीमेंट्री क्लब विस्तारा सिल्वर मेंमबरशिप भी मिलेगी। इसी के साथ कम से कम रुपये खर्च करने पर 6,000 तक बोनस सीवी प्वाइंट मिलेगा अगर आप दूसरे, तीसरे और चौथे बिलिंग चक्र में 30,000 प्रति माह खर्च करते हैं।
2. एक्सिस बैंक विस्तारा इनफिनिट क्रेडिट कार्ड
एनुअल फीस- 10,000 रुपए
मिलेंगे ये सारे फायदे-
ज्वाइनिंग फीस के भुगतान पर आपको कॉपलीमेंट्री बिजनेस क्लास टिकट वाउचर मिलेगा। 1 बिजनेस क्लास टिकट वाउचर आपको 2.5 लाख, रु. 5 लाख, रु. 7.5 लाख और रु. 12 लाख रुपये के खर्च तक पहुंचने पर मिलेगा।
इन फायदों का भी उठा पाएंगे मजा-
प्रॉयरिटी चेक-इन, अतिरिक्त बैगेज अलॉउंस, प्राथमिकता बोर्डिंग आदि के साथ मानार्थ क्लब विस्तारा गोल्ड सदस्यता। आपको 6 सीवी प्वाइंट मिलेंगे अगर आप 200 रुपये खर्च करते हैं। चुनिंदा गोल्फ कोर्स पर गोल्फ के 6 कॉपलीमेंट्री राउंड। प्रति तिमाही चयनित घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज में 2 मानार्थ दौरे। इसी के साथ चुनिंदा गोल्फ कोर्स पर गोल्फ के 6 कॉपलीमेंट्री राउंड भी मिलेगा।
3. स्पाइसजेट एक्सिस बैंक वॉयेज ब्लैक क्रेडिट कार्ड
एनुअल फीस- 2,000 रुपये
30 दिनों के भीतर दो ट्रांजैक्शन पूरा करने पर 4,000 रुपये का स्पाइसजेट ई-वाउचर आपको मिलेगा। इसमें आपको स्पाइसक्लब गोल्ड मेंमरशिप भी मिलेगी।
इन फायदों का उठाएं मजा
28 स्पाइसक्लब पॉइंट (स्पाइसक्लब गोल्ड सदस्य के रूप में 16 पॉइंट और स्पाइसजेट मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर खर्च किए गए 200 रुपये पर 12 पॉइंट) भी आपको मिलेंगे।अंतरराष्ट्रीय खर्च पर प्रत्येक 200 खर्च के लिए 6 एससी पॉइंट्स भी मिलेंगे। ऑनलाइन फूड ऑर्डर, ऑनलाइन बिल भुगतान और ऑनलाइन मनोरंजन पर 200 रुपये खर्च करने पर 12 पॉइंट्स मिलते हैं।
4. कोटक इंडिगो का-चिंग 6E रिवार्ड्स एक्सएल क्रेडिट कार्ड
एनुअल फीस - 2,500 रुपये
मिलेंगे ये सभी फायदे -
फ्री इंडिगो एयरलाइन टिकट 3,000 रुपए तक का ज्वाइनिंग बेनिफिट के रूप में मिलेगा। प्राथमिकता चेक-इन, कॉप्लीमेंट्री भोजन आदि के लिए एड ऑन 1,099 रु है।
इंडिगो खर्च पर 6% रिवॉर्ड बेनिफिट मिलेगा। प्रति वर्ष 8 कॉप्लीमेंट्री घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज का उपयोग आप कर पाएंगे।
अपने सभी खर्चों को आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पूरा कर सकते हैं, ताकि पर्याप्त रिवार्ड पॉइंट प्राप्त हो सकें, जो आपके यात्रा बजट का एक बड़ा हिस्सा होगा, जिसमें उड़ानें और होटल में ठहरने की व्यवस्था को भी आप शामिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications