Travel Loan: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का मन बना रहे हैं और अगर बजट कम हो रहा है तो ट्रेवल लोन की आप मदद ले सकते हैं। यह एक तरह का पर्सनल लोन है जिसे विशेष रूप से यात्रा से संबंधित खर्चों को कवर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ट्रैवल लोन लेने का फायदा
ट्रैवल लोन में 12 से 60 महीनों की अवधि के साथ फ्लेक्सिबल ईएमआई विकल्प होते हैं, जिससे आप अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार भुगतान कर सकते हैं। यह लोन बिना किसी संपत्ति या गारंटी के मिल सकता है। ट्रैवल लोन आमतौर पर 6 महीने से 5 साल तक की अवधि के लिए मिल सकता है। ट्रैवल लोन सामान्य तौर पर केवाईसी डॉक्यूमेंट्स, आय प्रमाण और क्रेडिट स्कोर की जांच के आधार पर दिया जाता है। लोन की राशि का उपयोग फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, वीजा शुल्क, यात्रा बीमा और अन्य यात्रा से संबंधित खर्चों के लिए किया जा सकता है।
ट्रैवल लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ट्रैवल लोन की ब्याज दरें आमतौर पर 10.75% से शुरू होती हैं, जो आपके क्रेडिट स्कोर, आय और अन्य पहेलुओं पर निर्भर करती हैं। आप आपनी योग्यता के आधार पर, आप ₹10 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और आय प्रमाण जैसे डॉक्यूमेंट्स आवश्यक होते हैं। लोन लेने से पहले सभी शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ें और समझें। अगर आप ट्रैवल लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो अपकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
ट्रैवल लोन लेने से पहले सबसे अहम बात यह है कि आप अलग-अलग बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक आदि की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करें। हर संस्थान अलग दरें और शर्तें देता है।
कैसे कर सकते हैं ट्रैवल लोन के लिए अप्लाई?
आप जिस भी बैंक से ट्रैवल लोन लेना चाहते हैं उसकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आय, और यात्रा की डिटेल्स, अनुमानित खर्च आदि जानकारी को भरना होगा। इसके अलावा आप बैंक ब्रांच में जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications