नयी दिल्ली। अपनी बेटी की शादी धूम-धाम से करना हर माता-पिता का सपना होता है। इसके लिए लोग सालों पहले पैसे जोड़ना शुरू करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही पैरेंट्स में शामिल हैं तो हम आपको एलआईसी की एक ऐसी शानदार स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप हर रोज सिर्फ 121 रु की मामूली रकम निवेश करके बेटी की शादी के समय 27 लाख रु हासिल कर सकते हैं। ये है एलआईसी कन्यादान पॉलिसी। जैसा कि नाम से ही जाहिर है इस पॉलिसी को खास बेटियों की शादी के लिए ही तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी का पूरा गुणा-गणित
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में आपको रोजाना 121 रु यानी हर महीने 3600 रु का मासिक प्रीमियम अदा करना होता है। अगर आप इससे कम प्रीमियम देना चाहें तो भी आपको ये पॉलिसी मिल जाएगी। आपको 121 रु रोजाना करने पर 25 साल 27 लाख रु मिलेंगे। अच्छी बात ये है कि यदि पॉलिसी लेने पर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को प्रीमियम अदा नहीं करना होगा। साथ ही परिवार को हर साल 1 लाख रु मिलेंगे। यानी इस प्लान में डेथ बेनेफिट भी शामिल है। 25 साल बाद 27 लाख रु की रकम नॉमिनी को दी जाएगी।
क्या है आयु के लिए नियम
ऐसा नहीं है कि हर कोई इस प्लान को ले सकता है। बल्कि कंपनी ने एसआईसी कन्यादान के लिए आयु लिमिट तय की है। पॉलिसी लेने के लिए आपकी आयु कम से कम 30 साल होनी चाहिए। वहीं बेटी की आयु भी कम से कम 1 साल होनी जरूरी है। एक बेनेफिट ये भी है कि ये पॉलिसी 25 साल के लिए मिलेगी, मगर आपको प्रीमियम 22 साल तक ही देना होता है। हालांकि ये ध्यान रहे कि बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समयसीमा घटा दी जाती है।
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के जरूरी पॉइंट्स
इस पॉलिसी को 25 साल के लिए लिया जा सकता है, मगर प्रीमियम सिर्फ 22 साल तक ही अदा करना होगा। प्रीमियम की बात करें तो आपको हर महीने 3600 रु या रोज 121 रु जमा करने होते हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने परिवार को किसी प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होता है। बल्कि ऐसी स्थिति में बेटी को पॉलिसी के बचे सालों के दौरान 1 लाख रु वार्षिक आधार पर मिलेंगे। साथ ही पॉलिसी की अवधि पूरे होने पर बेटी (नॉमिनी) को 27 लाख रु भी मिलते हैं। आप इस पॉलिसी को कम या ज्यादा प्रीमियम पर भी ले सकते हैं।
13 साल के लिए भी मिलता है ये प्लान
आप इस प्लान को 13 सालों के लिए भी ले सकते हैं। इस पैसे का इस्तेमाल शादी के अलावा बेटी की पढ़ाई में भी किया जा सकता है। कुल मिला कर आप इस पॉलिसी की मदद से बेटी की तरफ से निश्चिंत हो सकते हैं।
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
अगर आप इस पॉलिसी को लेना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। इनमें आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, एडरेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। इसके अलावा हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन फॉर्म और पहले प्रीमियम के लिए चेक या केश के साथ-साथ जन्म प्रमाण पत्र जैसी चीजें भी चाहिए होंगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications