नई दिल्ली, मार्च 13। वैल्यू म्यूचुअल फंड पैसे बचाने और लंबी अवधि के वित्तीय उद्देश्यों को प्राप्त करने का एक शानदार तरीका हैं। फंड मैनेजर, प्रोफेश्नल और विश्लेषकों की टीम मार्केट रिसर्च करती है और केवल लो वैल्युएशन वाले शेयरों का चयन करती है, जिनके भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की अधिक उम्मीद रहती है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के पास भी एक ऐसा फंड है। उस फंड ने एकमुश्त और एसआईपी निवेश दोनों तरीकों से अच्छा रिटर्न दिया है। आगे जानिए फंड की डिटेल।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड डायरेक्ट ग्रोथ
यह एक वैल्यू-ओरिएंटेड इक्विटी म्यूचुअल फंड है, जिसे 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। यह फंड अपनी कैटेगरी का एक ओपन-एंडेड मिड-साइज़ फंड है। 28 फरवरी 2022 तक इसकी एयूएम (डायरेक्ट-ग्रोथ स्कीम) 22,574.59 करोड़ रुपये थी। 11 मार्च 2022 तक हाल ही में घोषित एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 266.06 रुपये है। जबकि इसका एक्सपेंस रेशियो 1.09% है, जो कि इसकी कैटेगरी के एवरेज एक्सपेंस रेशियो के काफी करीब है।
100 रु से करें शुरू
इस योजना में निवेश करने के लिए न्यूनतम एसआईपी राशि 100 रुपये है। वर्तमान में, फंड का प्रबंधन शंकरन नरेन और धर्मेश कक्कड़ द्वारा किया जाता है। 12 महीनों के भीतर रिडीम करने पर फंड 1% एग्जिट लोड चार्ज करता है। एक और बात कि इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 4 स्टार रेटिंग मिली है। ये फंड उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो मैक्रो ट्रेंड की अच्छी समझ रखते हैं और अन्य इक्विटी फंडों की तुलना में बेहतर रिटर्न के लिए चुनिंदा ऑप्शन में दांव लगाना पसंद करते हैं।
लंबे समय तक निवेश
एक और बात कि आपको इस फंड में लंबे समय तक निवेश रखना होगा। तब ही आपको फायदा मिलेगा। ध्यान रखें कि जब बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तब भी आपको अपनी संपत्ति में नुकसान के लिए तैयार रहना चाहिए। इस फंड के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो इसका एक साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न 9.48 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 40.71 फीसदी, तीन साल का रिटर्न 52.91 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 64.12 फीसदी रहा है।
जानिए सालाना रिटर्न कितना रहा
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड डायरेक्ट ग्रोथ के एसआईपी सालाना रिटर्न की बात करें तो इसका एक साल का सालाना रिटर्न 18.10 फीसदी, 2 साल का सालाना रिटर्न 36.81 फीसदी, तीन साल का सालाना रिटर्न 29.65 फीसदी और 5 साल का सालाना रिटर्न 19.92 फीसदी रहा है।
फंड का पोर्टफोलियो
फंड अपनी संपत्ति का 86.74 प्रतिशत भारतीय इक्विटी में निवेश करता है, जिसमें 67.42 प्रतिशत लार्ज कैप में, 9.05 प्रतिशत मिड कैप में और 4.17 प्रतिशत स्मॉल कैप में है। फंड के पोर्टफोलियो का 1.88 प्रतिशत डेब्ट में है, जिसमें से सारा का सारा सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किया गया है। फंड की अधिकांश संपत्ति वित्तीय, ऊर्जा, संचार, स्वास्थ्य सेवा और ऑटोमोबाइल उद्योगों में निवेश की गयी है। ये अपनी श्रेणी के अन्य म्यूचुअल फंडों की तुलना में ऊर्जा और वित्तीय क्षेत्रों में ज्यादा निवेश नहीं करता है। फंड की टॉप 5 होल्डिंग्स में नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, और ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications