Vedanta Share News: शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ रैली जारी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मंगलवार को भी ऑल टाइम हाई टच कर सकते हैं. बाजार की इस तेजी में चुनिंदा शेयर भी रैली के लिए तैयार हैं, जिसमें अनिल अग्रवाल की कंपनी वेंदाता लिमिटेड का शेयर भी शामिल है. ब्रोकरेज फर्म शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए बुलिश हैं. शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने 46% अपसाइड तक के टारगेट दिए हैं. शेयर पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और नुवामा ने बुलिश रेटिंग दी है. बता दें कि वेदांता लिमिटेड का शेयर केवल 6 महीने में 76% उछल चुका है. शेयर BSE पर 14 जून को 447 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
वेदांता पर ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट
वेदांता का शेयर 6 महीने में करीब 76% की मजबूत दिखा चुका है. दमदार कारोबारी ग्रोथ के चलते ब्रोकरेज फर्म आगे के लिए बुलिश हैं. इसके तहत ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने स्टॉक पर लॉन्ग टारगेट 644 रुपए का दिया है. जो कि शेयर के मौजूदा भाव से 46 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया है. नुवामा के अलावा मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक पर MOFSL ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ 500 रुपए का टारगेट दिया है.
10 अरब डॉलर के EBITDA की दिशा में ग्रुप
वेदांता ग्रुप ने 10 अरब डॉलर ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करने के लिए ग्रुप ने 50 हाई-इंपेक्ट ग्रोथ वाले प्रोजेक्ट्स पर भरोसा जता रहा. इसकी जानकारी कंपनी ने फंड मैनेजर्स और एनालिस्ट्स के सामने पेश किए गए प्रजेंटेशन में दी. 50 हाई-इंपेक्ट ग्रोथ वाले प्रोजेक्ट्स में जिंक, एल्युमीनियम, ऑयल एंड गैस और पावर बिजनेस शामिल हैं. बता दें कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे होने के अंतिम फेज की ओर हैं.

हाई-इंपैक्ट ग्रोथ वाला एल्युमीनियम प्रोजक्ट लगभग पूरा हो चुका है, जो हर साल करीब 31 लाख टन की सप्लाई करेगा. वेदांता ग्रुप का अनुमान है कि हर 5 साल में घरेलू मार्केट के दोगुना होने की उम्मीद है. इससे बिजनेस डिमांड आउटलुक 2 गुना बढ़ने की संभावना है. जिंक कारोबार भी 1000 डॉलर प्रति टन की लागत के साथ हर साल 12 लाख टन जिंक प्रोडक्शन कर रहा है. इसका भारतीय मार्केट में 75 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है. कंपनी 20 लाख टन के प्लान पर काम कर रही.
कंपनी की ओर से जारी प्रजेंटेशन में दी जानकारी के मुताबिक वेदांता ग्रुप का ऑयल एंड गैस बिजनेस की ग्रोथ पर काम कर रहा. इसके तहत अगले 3 साल के दौरान मौजूदा उत्पादनको बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य है. कंपनी का लक्ष्य हर दिन 3 लाख बैरल प्रोडक्शन तक पहुंचना है. ग्रुप इन प्रोजेक्ट्स पर 8 अरब डॉलर का निवेश कर रही है.
वेदांता में हुईं दो नियुक्तियां
एक्सचेंज फाइलिंग में वेदांता ने सोमवार को बताया कि 17 जून को बोर्ड मीटिंग हुई. इसमें पल्लवी जोशी बाखरू 1 जुलाई से इंडिपेंडेंट डायरेक्ट के रूप में नियुक्त हुई हैं, जिनका कार्यकाल अगले 2 साल के लिए होगा. यानी 30 जून 2026 को कार्यकाल खत्म होगा. 56 साल की पल्लवी जोशी बाखरू को अलग-अलग सेक्टर में करीब 30 साल का अनुभव है. वहीं, प्रसून कुमार मुखर्जी को भी 2 साल के लिए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल 11 अगस्त 2024 से 11 अगस्त 2026 तक होगा. दोनों ही नियुक्तियों को फिलहाल शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है. मुखर्जी की उम्र 68 साल है, जोकि Sesa Goa में 2006 से 2014 तक एग्जिक्युटिव डायरेक्टर के पद पर रहे.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications