नयी दिल्ली। देश में बहुत सारी कंपनियाँ जीवन बीमा योजनाएँ चलाती हैं। जीवन बीमा योजना से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा की राशि मिल जाती है। इससे परिवार को आर्थिक मदद और मजबूती मिलती है। इसी तरह की एक योजना है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जिसकी केंद्र सरकार ने मई 2015 में की थी। हमारे देश की बड़ी आबादी बीमा सुविधाओं और योजनाओं से दूर है। केंद्र सरकार की इस योजना का मकसद ऐसी ही आबादी को बीमा के दायरे में लाने का है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक टर्म प्लान है। इस योजना में निवेश के बाद यदि पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को उस स्थिति में योजना के तहत 2 लाख रुपये मिलते हैं। मगर किसी भी टर्म प्लान में अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति पॉलिसी की अवधि पूरी होने तक जीवित रहे तो फिर उसे कोई लाभ नहीं मिलता। मगर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के और भी कई बड़े फायदे हैं।
बेहद कम है प्रीमियम
केंद्र सरकार की इस जीवन बीमा योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि इसका वार्षिक प्रीमियम बेहद कम है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सालाना प्रीमियम मात्र 330 रुपये है। हालाँकि इस रकम पर बैंक अपना प्रशासमिक शुल्क लगाता है। 330 रुपये के प्रीमियम में से 289 बीमाकर्ता को मिलेंगे, जबकि 30 रुपये खर्चों की भरपाई के रूप में एजेंट या बैंक को मिलते हैं। यह राशि आपके खाते से ईसीएस के जरिेये ले ली जाती है। आम तौर लाइफ इंश्योरेंस प्लान में कंपनी मेडिकल जाँच करती है। मगर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किसी मेडिकल जाँच की जरूरत नहीं होती है। इस बीमा योजना के तहत आपको जीएसटी से भी छूट मिलेगी।
50 साल की आयु तक ले सकते हैं पॉलिसी
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 50 साल की आयु तक टर्म प्लान लिया जा सकता है। वहीं इस योजना में टर्म प्लान लेने की न्यूनतम आयु 18 साल है। ध्यान रखें कि यदि किसी व्यक्ति के कई बैंक खाते हैं, तो वे केवल एक ही बचत खाते से इस योजना को सब्सक्राइब कर सकते हैं। साथ ही आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने आधार को बैंक खाते से जोड़ना होगा। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए कई भारतीय भाषाओं में फॉर्म मौजूद हैं, जिनमें अंग्रेजी और हिंदी के अलावा गुजराती, बांग्ला, कन्नड़, उड़िया, मराठी, तेलुगू और तमिल शामिल हैं।
करोड़ों लोगों ने ली है पॉलिसी
31 मार्च 2019 तक के आँकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 5.91 करोड़ से अधिक लोगों ने टर्म प्लान लिया है। वहीं 145763 रजिस्टर्ड क्लेम में से 135212 का भुगतान कर दिया गया है। एक बात ध्यान रखने वाली है कि अगर इस योजना के तहत किसी ने कई बैंकों को प्रीमियम दिया है, तब भी मृत्यु की स्थिति में 2,00,000 रुपये का अधिकतम लाभ ही मिलेगा।
यह भी पढ़ें - अगर ऐसा हुआ तो एयर इंडिया देगी एक साल की जॉब गारंटी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications