देश के कई दिग्गज बैंकों ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. देश के सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले महीने ही एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद हाल ही में पीएनबी (PNB) यानी पंजाब नेशनल बैंक और बीओआई (BOI) यानी बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एमसीएलआर में बदलाव किया है.

क्या है MCLR?
एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय किया जाता है. यह वह दर है, जिसे नीचे कोई भी बैंक लोन नहीं दें सकता. यह भी कह सकते हैं कि एमसीलएलआर, कॉमर्शियल बैंक्स द्वारा दिए गए लोन पर लगने वाला न्यूनतम ब्याज दर है. एमसीएलआर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट भी कहा जाता है.
देश में हुई नोटबंदी के बाद सरकार ने एमसीएलआर लाने का फैसला किया था. 2016 में आरबीआई ने एमसीएलआर की शुरुआत की थी. इससे पहले सभी बैंक लोन पर ब्याज बेस दर के हिसाब से लगाते थे.
कितना पड़ेगा मंथली EMI पर फर्क?
एमसीएलआर किसी भी लोन पर लगने वाला ब्याज का न्यूनतम दर है. तो अगर न्यूनतम दर यानी एमसीएलआर बढ़ता है, तो इसका सीधा असर लोन पर पड़ेगा और मंथली ईएमआई भी महंगी हो जाएगी, क्योंकि मंथली ईएमआई में भी लोन पर लगने वाला ब्याज दर शामिल होता है.
वहीं आरबीआई, जब भी रेपो रेट बढ़ता है, तो बैंकों को अपना एमसीएलआर बढ़ाना पड़ता है. एमसीएलआर बढ़ाने के और भी कारण होते हैं.
इसके बढ़ने से लोन जैसे- होम लोन, व्हीकल लोन आदि पर लगने वाला ब्याज दर बढ़ जाएगा. यह बात ध्यान देने वाली है कि MCLR बढ़ते ही तुरंत ही आपके ब्याज दर में बढ़ोतरी नहीं होगी.
पीएनबी और बीओआई ने बढ़ाया एमसीएलआर दर
8 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर दर बढ़ाने का फैसला किया था. जिसके बाद पीएनबी और बीओई ने भी हाल ही में एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है. पीएनबी ने MCLR में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी लोन की सभी अवधि के लिए है. वहीं बैंक ऑफ इंडिया यानी बीओआई ने भी एक वर्ष की समय सीमा के लिए एमसीएलार में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications