What is a real estate investment trust: आपने अक्सर यह बात सुनी होगी कि रियल एस्टेट में इंवेस्ट करने के लिए प्रॉपर्टी या घर खरीदना जरूरी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा तरीका भी है जिसकी मदद से आप रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं और इसके लिए आपको प्रॉपर्टी खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

हम बात कर रहे हैं रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की यानी एक ऐसा तरीका जिससे आपकी इनकम भी जनरेट होगी और इससे व्यक्तिगत निवेशकों के लिए किसी प्रॉपर्टी को खरीदे, मैनेज किए या फाइनेंस किए बिना रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स से डिविडेंड हासिल करना संभव हो जाता है।
REIT यानी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट एक कंपनी है, जो इनकम जनरेट करने वाले रियल एस्टेट का स्वामित्व रखती है, उसका संचालन करती है और उसे फाइनेंस करती है।रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में कई निवेशकों की पूंजी का सामूहिक कोष होता है।
इससे व्यक्तिगत निवेशकों के लिए किसी प्रॉपर्टी को खरीदे, मैनेज किए या फाइनेंस किए बिना रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स से डिविडेंड हासिल करना संभव हो जाता है।
एक रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट उन युवा निवेशकों के लिए बेहतर हैं जो पारंपरिक रियल एस्टेट लेनदेन के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं।
REIT में निवेश करने के कई फायदे
रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं। इनमें मॉर्गेज रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, हाइब्रिड रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, और इक्विटी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट शामिल है।
आरईआईटी को अपनी आय का 90 प्रतिशत निवेशकों में बांटना पड़ता है। वह डिविडेंड या ब्याज के रूप में यूनिटहोल्डर्स को यह रकम बांटता है। इससे निवेशक को आरईआईटी में अपने निवेश पर नियमित आय कमाने का मौका मिलता है।
आपको बता दें कि आरईआईटी में कई लाख रुपये निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती है, जिसके कारण निवेश इससे अच्छा मुनाफा कमा पाते हैं।
इतने निवेश से कर सकते हैं शुरूआत
आरईआईटी में न्यूनतम निवेश की रकम पहले 2 लाख रुपये थी, लेकिन फिर इसे घटाकर 10,000-15,000 रुपये कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को आरईआईटी में निवेश का मौका मिले।
आपको बता दें कि सेबी ने REIT के लिए साल 2015 में नियम बनाए थे। इन नियमों के अनुसार, REIT के निवेश से जुड़ी शर्तें भी तय की है।
REIT को अपने फंड से 80 फीसदी पूरी तरह से तैयार और किराया देने वाली प्रॉपर्टी में निवेश करना पड़ता है।
अगर आप रियल एस्टेट से पैसा बनाना चाहते हैं तो इस सेक्टर में पैसे निवेश करने से पहले आपको इसकी समझ होनी बहुत जरूरी है।
आप किसी रियल एस्टेट सलाहकार से भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अच्छे पैसे बना सकते हैं।
प्लॉट से लेकर कमर्शियल प्रॉपर्टी में से कुछ भी खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए दस बार सोचना पड़ता होगा, लेकिन आप REIT में निवेश करके हजार गुना रिटर्न पा सकते हैं।
रियल एस्टेट हमेशा से आपरेशिएटिंग एसेट माना गया है और इसकी वैल्यू समय के साथ हमेशा बढ़ती ही है इसलिए यह निवेश का एक अच्छा तरीका है।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 07 अप्रैल, 2026 - कैश

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

आज का Financial Raashifal: 06 अप्रैल, 2026 - अनुशासित रणनीति से अल्पकालिक लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications