नई दिल्ली। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) क्या है। आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 1,56,712 रुपये से लेकर 2,35,068 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। मोदी सरकार की यह योजना देश के 99 फीसदी लोग उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की वेबसाइट के अनुसार अब तक इस योजना का फायदा 1 करोड़ से ज्यादा लोग उठा चुके हैं। इस योजना की शुरुआत 25 जून 2015 को हुई थी। करीब 5 साल में ही इस योजना का काफी सफलता मिली है। इस योजना का पैसा घर खरीदने वो के सीधे बैंक खाते में आने के कारण इसमें भ्रष्टाचार नहीं हो पाता है और सही व्यक्ति का पूरा फायदा मिलता है।
-आइये जानते हैं कि इस योजना के क्या हैं फायदे।
-यह भी जानते हैं कि कैसे मिलता है इस योजना का फायदा।
-यह भी जानते हैं कि कैसे ऑनलाइन इसके लिए आवेदन करें और ऑनलाइन ही पैसे मिलने की जानकारी कैसे चेक करें।
ये हैं पीएमएवाई योजना के फायदे
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लोगों के होम लोन पर लगने वाले ब्याज को सरकार भरती है। आवास लोन के ब्याज पर राहत प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत सब्सिडी के रूप में दी जाती है। इस योजना के तहत 6.5 फीसदी की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी 6 लाख रुपये तक के आवास लोन मिलती है। अगर आपकी सालाना कमाई 12 लाख रुपये तक है तो आप 9 लाख रुपये तक के आवास लोन पर 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। वहीं अगर आपकी कमाई सालाना 18 लाख रुपये तक है तो आप 12 लाख रुपये तक के आवास लोन पर 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत 1,56,712 रुपये से लेकर 2,35,068 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है।
आइये जानते हैं कि कौन पीएमएवाई स्कीम के तहत आवेदन कर सकता है
सभी को घर दिलाने के लिए मोदी सरकार ने फ्लैगशिप स्कीम प्रधान मंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की शुरुआत की थी। यह एक क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसए) है। इसके तहत घर खरीदने या बनवाने वालों को होम लोन के ब्याज पर सब्सिडी के रूप में मदद दी जाती है। इस स्कीम को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग तैयार किया गया है। इस स्कीम का फायदा आमदनी के हिसाब दिया जाता है।
कौन कर सकता है पीएमएवाई के लिए आवेदन
हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम के तहत 18 लाख सालाना तक की आमदनी वाले लोग पीएमएवाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें लोगों को घर खरीदने या बनवाने के लिए हाउसिंग लोन के ब्याज पर सब्सिडी दी जाती है। अगर आप बिना हाउसिंग लोन लिए घर या फ्लैट खरीदते हैं, तो आप इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं।
कैसे करें पीएमएवाई के लिए आवेदन
पीएमएवाई के लिए लोग आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत सरल बनाई गई है। कोई भी प्रधानमंत्री आवास योजना यानी पीएमएवाई के तहत सब्सिडी के लिए ऐसे आवेदन कर सकते हैं-
-सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करें।
- इसके बाद सिटीजन एसेसमेंट टैब को दबाकर इसके अंदर जाएं।
-यहां पर बेनिफिट अंडर दि 3 कंपोनेंट के विकल्प को चुनें।
-इसके बाद अपना आधार नंबर डालें।
-इसके बाद अपना आधार नंबर वेरिफाई कराएं।
-आधार नंबर वेरिफाई होने के बाद अगला पेज खुलेगा।
-यहां पर आपको अपनी कुछ निजी जानकारियां डालनी होंगी।
-इन जानकारियों में आपका राज्य और घर का पता जैसी जानकारियां हैं।
-यह जानकारियां भरकर आप अपना आवेदन सबमिट कर दें।
-इसके बाद कुछ ही दिनों में आपके होम लोन देने वाले बैंक या वित्तीय संस्थान में आपके आवास लोन की ब्याज की सब्सिडी आने लगेगी।
प्रधान मंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की बेवसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें-
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications