DA Hike: देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और दिवाली नजदीक आ रही है। केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी अपने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। DA/DR बढ़ोतरी की घोषणा साल में दो बार की जाती है और 2025 के लिए दूसरी किस्त की घोषणा अभी बाकी है।

इस बार उम्मीद की जा रही है कि सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ा तोहफा दे सकती है। अगर इस बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधे तौर पर उनके वेतन में फायदा होगा।
जानकारों के मुताबिक, इस साल DA में लगभग 3% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मासिक और वार्षिक आय में बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी न केवल कर्मचारियों को आर्थिक बल देगी, बल्कि उन्हें त्योहारों के इस मौसम में जश्न मनाने का एक कारण भी देगी।
कब होगी DA में बढ़ोतरी?
केंद्रीय कर्मचारियों और श्रमिकों के परिसंघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर डीए/डीआर बढ़ोतरी पर जल्द से जल्द फैसला लेने का आग्रह किया है। डीए में बढ़ोतरी साल में दो बार की जाती है। इस साल पहली बढ़ोतरी जनवरी में लागू की गई थी, जबकि 1 जुलाई, 2025 की किस्त अभी भी लंबित है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 जुलाई की DA/DR बढ़ोतरी की घोषणा आमतौर पर सितंबर के आखिरी हफ्ते में की जाती है और कर्मचारियों को तीन महीने का बकाया अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिया जाता है। इस देरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में चिंता बढ़ रही है।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अनुमान है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। जनवरी 2025 में DA/DR में 2% की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे यह 53% से 55% हो गया था। इस बार 3% की बढ़ोतरी के बाद यह 58% तक पहुंच जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications