Silver Reserve in World: इस महीने चांदी की कीमतें नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गईं, जिसे जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और कमजोर अमेरिकी डॉलर का सपोर्ट मिला। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख पार करने के बाद थोड़ी नरमी दिखाई है। इस महीने अब तक चांदी की कीमतों में 62% की तेजी आई है, और यह अब तक की सबसे अच्छी मासिक परफॉर्मेंस की ओर बढ़ रही है।

दुनिया में चांदी सबसे ज्यादा किसके पास?
विज़ुअल कैपिटलिस्ट वेबसाइट के मुताबिक, पेरू चांदी के भंडार के मामले में सबसे आगे है, जिसके पास अनुमानित 140,000 मीट्रिक टन चांदी है। यह दुनिया भर के कुल भंडार का लगभग 22% है, जो इस देश को चांदी के बाजार में एक खास रणनीतिक स्थिति देता है।
किस देश के पास कितना चांदी?
| रैंक | देश | दुनिया का कितना चांदी |
| 1 | पेरू | 21.9% |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 14.7% |
| 3 | रूस | 14.4% |
| 4 | चीन | 10.9% |
| 5 | पोलैंड | 9.5% |
| 6 | मेक्सिको | 5.8% |
| 7 | चिली | 4.1% |
| 8 | अमेरिका | 3.6% |
| 9 | बोलीविया | 3.4% |
| 10 | भारत | 1.3% |
| 11 | अर्जेंटीना | 1.0% |
| 12 | कनाडा | 0.8% |
दुनिया भर में चांदी (Silver) के भंडार का वितरण कुछ देशों में बहुत बड़ा है, और यह न केवल आभूषणों या निवेश के लिए बल्कि औद्योगिक उपयोग (जैसे सौर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए भी महत्वपूर्ण है। कुछ देशों के पास दुनिया के सबसे बड़े चांदी रिजर्व हैं-जैसे पेरू, ऑस्ट्रेलिया, रूस और चीन जहां लाखों टन चांदी रिजर्व में सुरक्षित है। लेकिन सवाल यह उठता है कि भारत के पास कितना चांदी है?
भारत के पास कितना चांदी?
भारत चांदी के रिजर्व के मामले में दुनिया में लगभग 11वें स्थान पर है। हमारे देश के पास अनुमानत- 8,000 मीट्रिक टन चांदी के भंडार हैं, जो वैश्विक कुल का करीब 1.3% हिस्सा है। हालांकि यह संख्या विकसित खनिज अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कम है, फिर भी भारत जैसे बड़े उपभोक्ता देश के लिए यह एक महत्वपूर्ण आकड़ा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications