क्या आपको जरूरत है Personal Loan या Credit Card की और बार बार आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जा रहा है? आखिर क्या कारण है जो बार बार ऐसा हो रहा है। आपको इसके बारे में पता करना चाहिए, अगर आप इन चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको ऐसे ही परेशानी का सामना उठाना पड़ेगा।
चलिए हम आपको बताते हैं किस कारण आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है। आप इन चीजों का खास ख्याल रखेंगे तो आपका लोन या क्रेडिट कार्ड इश्यू एक्सेप्ट कर लिया जाएगा।

क्रेडिट स्कोर बेकार
आपको पता होना चाहिए बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर चेक करती है उसके बाद ही Personal Loan या Credit Card के लिए एप्लीकेशन एक्सेप्ट करती है। बैंक हर तरीके से आपकी जांच पड़ताल कर लेगी उसके बाद ही आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट करेगी। अधिकतर बैंक 750 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड देना पसंद करती है।
बैंक जांच पड़ताल के बाद देखती है कि व्यक्ति का क्रेडिट हिस्ट्री कैसी है ताकि उसे लोन देने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो। वहीं बैंक कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को पर्सनल लोन देना ज्यादा जोखिमभरा समझती है क्योंकि वो समय के हिसाब से लोन का भुगतान नहीं कर पाएगा जिस वजह से बैंक एप्लीकेशन एक्सेप्ट नहीं करती है।
इतने बार लोन एप्लीकेशन करना
अगर आपको पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड की जरूरत है और कुछ ही समय के अंदर बार बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर गलत पड़ता है। बैंक इसलिए हमेशा क्रेडिट हिस्ट्री मांगता क्योंकि इसके बाद वो आपकी पूरी जानकारी देख लेता है, रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक हमेशा डिमांड करता है। आपको पता होना चाहिए कई बार आपके लिए हार्ड-इन्क्वायरी की जाती है, जिस वजह से आपके क्रेडिट स्कोर के कुछ अंक नीचे गिर जाते हैं। इस हार्ड-इन्क्वायरी की पूरी जानकारी आपको उपलब्ध कराई जाती है ताकि आप कोई भी गलती न करें।
पेमेंट का अंदाजा
बैंक किसी को भी लोन देने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करती है क्योंकि बैंक हमेशा उन व्यक्तियों को लोन देना बेहतर समझती है, जो लोग अपनी इनकम का 50% से 55% तक ही ईएमआई रखते हैं। अगर आप किसी भी तरह के लोन के लिए पंजीकरण करते हैं, तो सबसे पहले उसके बारे में जांच पड़ताल जरूर करें क्योंकि ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर EMI का बोझ 50%-55% से ज़्यादा है तो लोन रजिस्ट्रेशन की मनाही हो सकती है।
नौकरी में बार बार फेरबदल करना
आपकी जॉब कहां है, और नौकरी की प्रोफाइल क्या है और कब से आप जॉब कर रहे हैं, बैंक लोन पंजीकरण आंकलन करते हुए पंजीकरण की सारी जानकारियों पर गौर करते हैं। वहीं बैंक हमेशा ये देखता है कि आप किसी भी संस्थान में कितने समय तक रुकते हैं। जॉब को बदलते समय कई चीजों के बारे में सोचना चाहिए और बार-बार बदलने से बचना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications