Women's Day 2025 Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस ऐसी कई सारी स्कीम चलाती है जिससे महिला निवेशकों को बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में निवेश करने से न केवल महिला निवेशकों को फाइनेंशियल मजबूती मिलती है बल्कि उन्हें बढ़िया रिटर्न भी मिलता है। कई पोस्ट ऑफिस स्कीम में बैंकों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न भी मिलता है। महिला दिवस पर आप भी पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना (Post Office Schemes For Women)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना सेविंग स्कीम को शुरू किया था। इस योजना में खाता खुलवाते समय बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिए। एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के लिए खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना में न्यूनतम 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये साल में जमा करा सकते हैं। जब तक आपकी बेटी 18 साल की होगी, इस खाते में तगड़ा फंड तैयार हो जाएगा। अच्छी बात यह भी है कि इस बचत पर इनकम टैक्स में 80C के तहत छूट भी मिलती है। पोस्ट ऑफिस में इस स्कीम पर ब्याज दर 8.2% दे रहा है।
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Investment Schemes for Women)
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है और अधिकतम निवेश लिमिट सिंगल अकाउंट के लिए 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये। मंथली इनकम स्कीम में आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलता है और इसमें निवेश करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खुलवाना होगा। इसमें आप सिर्फ 1000 रुपये के निवेश के साथ खुलवा सकते हैं।
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (Post Office Schemes)
महिलाओं के लिए महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट भी निवेश का एक तरीका है। भारत सरकार द्वारा महिलाओं को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल 2023 को शुरू की गई। महिला सम्मान बचत पत्र (MSSC) में महिलाओं व लड़कियों को 7.5 फीसदी की ब्याज दर से दो साल तक निवेश करने का मौका मिलता है।
महिलाएं इस स्कीम में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपना अकाउंट ओपन करा सकती हैं। इसमें ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है। फिलहाल महिला सम्मान बचत पत्र में निवेश करने के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। इसके बाद यह योजना जारी रहेगी या नहीं, इस पर सरकार ने अभी जानकारी नहीं दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications