World Senior Citizen Day 2024: रिटायरमेंट के बारे में जभी हम सोचते है, तो यह ख्याल जरूर हमारे मन में आता है कि क्या 60 साल के बाद हमें रोजमर्रा के खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना होगा? अगर आप भी बुढ़ापे के समय कमाई चाहते है, तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए है. आज विश्व नागरिक दिवस के अवसर पर पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम के बारे में बातएंगे, जो आपको बुढ़ापे में पक्की कमाई की गारंटी देता है

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम स्पेशली वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है. इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप बुढ़ापा मजे में बिता सकते हैं. हम बात कर रहे हैं, पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Scheme) की.
आज के समय में इतना खर्चा है कि रिटायरमेंट जीवन के लिए कुछ भी बचा पाना मुश्किल हो गया है. अगर आप रिटायरमेंट लाइफ में कोई पक्की कमाई चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए सही साबित हो सकती है. पोस्ट ऑफिस की स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प रहता है, जो निवेश के लिए सुरक्षित प्लेटफॉर्म देख रहे हैं और साथ ही पक्का रिटर्न चाहते हैं.
सिर्फ 1000 रुपये से शुरू करें निवेश
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सीटिजन सेविंग स्कीम को मिनिमम एक हजार रुपये से शुरू किया जा सकता है. इसमें अधिकतम 30 लाख रुपये तक राशि रखी जा सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं इस स्कीम को आप अपनी पत्नी या किसी परिवार वाले के साथ ज्वाइंट अकाउंट के रूप में खोल सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सीटिजन सेविंग स्कीम के तहत 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है. 1 जनवरी 2024 को सरकार ने इसके ब्याज दर में बदलाव किया था. यह ब्याज दर बैंको के एफडी (FD) में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा है.
5 साल निवेश करने पर बैंको के एफडी में 7 या 7.5 फीसदी तक ब्याज दर रखा गया है और यहां वरिष्ठ नागरिकों को 8.2 फीसदी ब्याज मिल जाता है.
5 साल तक करना होगा निवेश
इस स्कीम में निवेश करने की अवधि 5 साल है. वहीं अगर इस स्कीम को तय सीमा से पहले बंद किया जाता है, तो आपको भारी पेनल्टी का भुगतान करना होगा. इस स्कीम में कुछ केसिस में उम्र सीमा में छूट दी गई है. जैसे अगर आप डिफेंस सेक्टर से रिटायर हुए है, तो आप इसमें 50 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र में निवेश कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications