नई दिल्ली, जनवरी 10। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक अच्छे शेयर हैं। यह शेयर लोगों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। लेकिन कुछ ही शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों के छोटे से अमाउंट को एकदम से बढ़ा दिया है। आज हम यहां पर एक ऐसे ही शेयर की चर्चा करने जा रहे हैं, जिसने अपने कम दाम के बाद भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। एक समय पर यह शेयर केवल 21 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, और वहीं शेयर आज 1000 रुपये से ऊपर निकल चुका है। यही नहीं इस शेयर के रेट में यह तेजी देखते देखते ही आ गई है। आइये जानते हैं कि यह सब कैसे हुआ।
पहले जानिए इस शेयर का नाम
इस शेयर का नाम है एक्सप्रो इंडिया। इस शेयर ने बीते साल काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बल्कि साल के खत्म होने के समय इस शेयर का रेट ज्यादा ही तेजी से ऊपर गया है। कायदे से देखा जाए तो यह शेयर एक मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है। इस शेयर ने बीते 15 महीनों के दौरान काफी अच्छा रिटर्न दिया है। 15 महीने के दौरान यह शेयर 21.15 रुपये के स्तर से बढ़कर आज 1141 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस शेयर में इस तेजी के बाद भी अपर सर्किट लग रहा है।
जानिए एक्सप्रो इंडिया का आज का रेट
एक्सप्रो इंडिया का शेयर आज एनएसई पर 1141.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में आज 5.00 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के चलते यह शेयर आज 54.35 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ है। इस शेयर में सर्किट फिल्टर 5 फीसदी का है। ऐसे में यह शेयर आज 5 फीसदी ही बढ़ सका है। इस शेयर का आज उच्चतम स्तर और न्यूनतम स्तर 1,141.95 रुपये का ही रहा है। जहां तक एनएसई में इस शेयर के न्यूनतम स्तर की बात है तो इसने बीते एक साल में 36.00 रुपये का स्तर बनाया है। वहीं उच्चतम स्तर 1,141.95 रुपये का बनाया है।
जहां तक एक्सप्रो इंडिया के शेयर के रेट की आज बीएसई पर बात है तो यह 1131.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में आज 5.00 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के चलते यह शेयर आज 53.90 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ है। इस शेयर में सर्किट फिल्टर 5 फीसदी का है। ऐसे में यह शेयर आज 5 फीसदी ही बढ़ सका है। इस शेयर का आज उच्चतम स्तर और न्यूनतम स्तर 1,131.95 रुपये का ही रहा है। जहां तक बीएसई में इस शेयर के न्यूनतम स्तर की बात है तो इसने बीते एक साल में 35.85 रुपये का स्तर बनाया है। वहीं उच्चतम स्तर 1,131.95 रुपये का बनाया है।
जानिए एक्सप्रो इंडिया के शेयर ने कितना दिया है रिटर्न
एक्सप्रो इंडिया का शेयर करीब 21 रुपये से बढ़कर 1141 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 50 गुने की बढ़त दर्ज की है। इस लिहाज से अगर किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसका पैसा बढ़कर अब 50 लाख रुपये हो गया होगा।
एक्सप्रो इंडिया का शेयर लगातार दे रहा अच्छ रिटर्न
एक्सप्रो इंडिया के शेयर ने लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। बीते 1 माह के दौरान इस शेयर का रेट 897 रुपये से बढ़कर 1141.95 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं पिछले 6 महीने में इस शेयर का रेट 175 रुपये के स्तर से बढ़कर 1141.95 रुपये के स्तर पर आ चुका है। इस प्रकार इस शेयर ने इस दौरान करीब 550 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। वहीं यह शेयर बीते एक साल के दौरान 35 रुपये के स्तर से बढ़कर 1141.95 रुपये के स्तर पर आ चुका है। इस दौरान इस शेयर ने करीब 22700 फीसदी की तेजी दर्ज की है। वहीं बीते 15 महीने में एक्सप्रो इंडिया के शेयर ने कमाल की तेजी दर्ज की है। इस दौरान इस शेयर का रेट 21.15 रुपये के स्तर से बढ़कर 1141.95 रुपये के स्तर पर आ चुका है। यानी इस शेयर ने करीब 5000 फीसदी की तेजी दर्ज की है।
जानिए कैसे मिला बढ़ते रेट का फायदा
एक्सप्रो इंडिया के शेयर की अगर रेट की हिस्ट्री पर नजर डालें तो यह काफी रोचक है। अगर किसी ने आज से 1 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब सवा लाख रुपये की हो गई है। वहीं अगर किसी ने आज से 6 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 6.50 लाख रुपये होगी। वहीं अगर किसी ने इस शेयर में आज से 1 साल पहले इस शेयर में निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 28 लाख रुपये होगी। अगर किसी ने आज से 15 महीने पहले इस शेयर में 21.45 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 50 लाख रुपये होगी।
More From GoodReturns

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

SIP या FD: आपकी मेहनत की कमाई के लिए कौन सा है बेस्ट?

RBI का फैसला: क्या अब FD छोड़कर SIP में लगाएं पैसा?

सोने की कीमतों में गिरावट, क्या निवेश का यही है सही मौका?

FD, RD या SIP: बाजार की हलचल में पैसा कहां लगाएं?

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?



Click it and Unblock the Notifications