Year Ender 2025: साल 2025 का अंतिम महीना चल रहा है और साल खत्म होने में अब बस कुछ दिन बचे हैं। पूरे साल को देखें तो केंद्र सरकार ने आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं जिनसे युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक, समाज के हर वर्ग के लाखों लोगों को फायदा पहुंचा है।

लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इन योजनाओं के ज़रिए कौशल विकास, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में कई अहम बदलाव हुए हैं। चलिए जानते हैं केंद्र सरकार की कौन-सी प्रमुख योजनाएं हैं जिससे लाखों लोग लाभांवित हुए हैं...
1. पीएम इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme)
'पीएम इंटर्नशिप योजना' वर्ष 2025 में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल रही है। इसके तहत युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का अवसर मिल रहा है, जिसके दौरान उन्हें 5,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड भी मिलता है।
यह योजना सरकार और कॉरपोरेट कंपनियों के संयुक्त योगदान से चलती है। व्यावहारिक ज्ञान की कमी से जूझ रहे डिग्री धारक युवाओं को यह स्कीम बड़ी कंपनियों में अनुभव दिलाने और रोजगार के नए मार्ग खोलने में मदद करती है।
2. 'एनपीएस वात्सल्य योजना' (NPS Vatsalya Yojana)
इस योजना के तहत माता-पिता अपने बच्चों के लिए पेंशन खाता खोल सकते हैं। इस योजना की मुख्य विशेषता यह है कि बच्चे बड़े होने पर इसे सामान्य एनपीएस खाते में बदल सकते हैं। जमा की गई राशि चक्रवृद्धि ब्याज के कारण भविष्य में एक बड़ी रकम बन सकती है।
3. आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana)
वर्ष 2025 में सरकार ने बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए 'आयुष्मान भारत योजना' का विस्तार किया है। अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी व्यक्ति, आय सीमा की परवाह किए बिना, इस योजना के पात्र हैं। इसके तहत, प्रत्येक बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
4. पीएम ई-ड्राइव योजना (PM e-Driver Yojana)
'पीएम ई-ड्राइव योजना' पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस पहल के अंतर्गत, सरकार ई-बसों, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की खरीद पर सब्सिडी दे रही है, जिससे हरित परिवहन को गति मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications