नई दिल्ली। अगर आपका जनधन अकाउंट है, तो आप पर ऑफरों की भरमार है। आप जनधन अकाउंट के साथ मिलने वाले एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर भारी छूट पर खरीदारी कर सकते हैं। दरअसल रूपे फेस्टिव कार्निवल शुरू किया है। इसमें शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। एटीएम कार्ड देने वाली कंपनी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने एटीएम कार्ड धारकों के लिए स्पेशल बेनिफिट देने की घोषणा की है। आइये जानते हैं कि यह ऑफर क्या हैं और कैसे मिलेगा फायदा।
जानिए भारी डिस्काउंट वाले आफर
एनपीसीआई ने बताया है कि रूपे कार्ड रखने वालों को अब कई कैटेगरी में लाभ दिया जाएगा। इसमें हेल्थ, फिटनेस, शिक्षा और ई-कॉमर्स के आकर्षक प्रस्तावों का लाभ इस त्योहारी सीजन में उठाया जा सकेगा। वहीं डाइनिंग और फूड डिलीवरी, खरीदारी, मनोरंजन, वेलनैस और फार्मेसी जैसी कैटेगरी के ऑफर्स का भी फायदा अब लिया जा सकेगा।
कैशलेस को बढ़ावा देने की मंशा
एनपीसीआई के अनुसार एटीएम कार्ड रखने वाले खाताधारक बेहद सुरक्षित, बिना किसी के संपर्क में आए कैशलेस पेमेंट कर सकते हैं। इससे आजकल पैदा हुए संकट से भी बचा जा सकता है। एनपीसीआई के अनुसार जनधन खाताधारकों की खरीदारी का अनुभव बढ़ाने का यह एक और तरीका है। जनधन खाताधारक अब अमेजान, स्विगी, सैमसंग, मिंत्रा, आजियो, फ्लिपकार्ट, शॉपर्स स्टॉप, लाइफस्टाइल, बाटा, हेमलिस, जी5, टाटा स्काई, मैक्डोनल्ड डोमिनो, डाइनआउट स्विगी, अपोलो फार्मेसी, नेटमेड्स जैसे ब्रांडों पर इस त्योहारी सीजन में 10 फीसदी से लेकर 65 फीसदी तक के डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं।
जानें सामान के हिसाब से छूट
ई-कॉमर्स शॉपिंग से लेकर एजूकेशन तक में रूपे फेस्टिव कार्निवल के तहत ग्राहकों को शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसमें मिंत्रा पर 10 फीसदी की छूट, टेस्टबुक डॉटकॉम के टेस्ट पास पर 65 फीसदी की छूट, सैमसंग के टीवी, एसी और स्मार्टफोन पर 52 फीसदी तक की छूट, बाटा पर 25 फीसदी की छूट, पी एंड जी उत्पादों पर 30 फीसदी की छूट का लाभ लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications