LIC Jeevan Shanti Policy: देश की सरकारी संस्था एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए खास स्कीम लेकर आती रहती है, जिससे ग्राहकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। एलआईसी की अलग-अलग पॉलिसी हैं जो कि अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी से जुड़े हुए हैं। ऑनलाइन ऐसे चेक करें LIC Policy स्टेटस , काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें

आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें एक बार पैसा लगाने पर रिटायरमेंट के बाद आपकी हर महीने कमाई होती रहेगी। इस पॉलिसी का नाम एलआईसी की जीवन शांति स्कीम है। आइए आपको इस पॉलिसी के बारे में डिटेल में बताते हैं।
जीवन शांति योजना के दो विकल्प
इसमें एकमुश्त निवेश कर तुरंत पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। वे लोग जो कि भविष्य में पेंशन प्लानिंग को लेकर चिंतित रहते हैं उनके लिए यह पॉलिसी बेहतर कही जा सकती है। इसमें एकमुश्त रकम जमा करके आप रिटायमेंट के बाद पेंशन पा सकते हैं। दरअसल पॉलिसी को लेते वक्त पॉलिसीधारक के पास पेंशन को लेकर दो विकल्प मौजूद होते हैं। पहला इमीडिएट दूसरा डेफ्फर्ड एन्युटी। इमीडिएट का मतलब है कि पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन तो वहीं डेफ्फर्ड एन्युटी का मतलब है पॉलिसी लेने के कुछ समय (5, 10, 15, 20 साल) बाद पेंशन का भुगतान। इमीडिएट एन्युटी में 7 ऑप्शन मिलते हैं।
हर महीने 7550 रुपये की पेंशन
अगर आप इस पॉलिसी में एकमुश्त 1527000 रुपये निवेश करते हैं तो और इमीडिएट विकल्प को चुनते हैं तो आपको हर महीने 7550 रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। आसान भाषा में आपको समझाते है कि कैसे आप इतनी पेंशन पा सकते हैं। मान लिजिए की
उम्र: 37
सम एश्योर्ड: 1500000
एकमुश्त प्रीमियिम: 1527000
पेंशन:
वार्षिक: 93450
अर्धवार्षिक: 45975
तिमाही: 22706
मासिक: 7550
मान लीजिए अगर कोई 37 साल का व्यक्ति ऑप्शन 'A' यानी Immediate Annuity for life (प्रति महीने पेंशन) को चुनता है। इसके साथ ही वह 1500000 रुपये के सम एश्योर्ड विकल्प को चुनता है। तो उसे 1527000 रुपये के प्रीमियम का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इस निवेश के बाद उसे प्रति माह 7550 रुपये की पेंशन मिलेगी। यह पेंशन जब तक पॉलिसीधार जीवित रहता है तब तक मिलेगी। वहीं मृत्यु के बाद यह पेंशन आना बंद हो जाएगी।
जानिए कौन खरीद सकता है जीवन शांति प्लान
- इस योजना के तहत भारत का कोई भी नागरिक एलआईसी जीवन शांति योजना के प्लान को खरीद सकता है। इस योजना के तहत 30 साल से लेकर 79 साल का आदमी भी प्लान खरीद सकता है।
- हालांकि, इस योजना के विकल्प एफ के लिए 100 साल का आदमी भी इसके प्लान को खरीद सकता है। एलआईसी जीवन शांति योजना के तहत निवेश की न्यूनतम राशि 1.5 लाख रुपये निर्धारित की गयी है और इसके लिए कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं है। इसमें प्रीमियम की राशि एकमुश्त भी जमा की जा सकती है।
ऑफ़लाइन और ऑनलाइन खरीद सकते है पॉलिसी
- एलआईसी की इस योजना को न्यूनतम 30 वर्ष तथा अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं। बता दें कि जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 वर्ष बाद तथा इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है।
- इसके साथ ही तत्काल और स्थगित वार्षिकी दोनों विकल्पों के लिए पॉलिसी को लेते समय सालाना दरों की गारंटी दी जाएगी।
- इस योजना के तहत विभिन्न वार्षिकी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के मोड उपलब्ध है। ध्यान रखें कि एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है।
- इस योजना को ऑफ़लाइन और साथ ही ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
- यह योजना एलआईसी के पुराने प्लान जीवन अक्षय जैसा ही है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.licindia.in/Home/jeevan-shanti
जीवन शांति पॉलिसी के ये हैं फायदे
- इस प्लान में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और निवेशक की जीवन भर गारंटीड आय होती है। इस प्लान में ग्राहक को अपनी जरूरत और परिस्थिति के हिसाब से नौ तरह के विभिन्न एन्युटी विकल्प चुनने का मौका मिलता है। ग्राहक तत्काल पेंशन शुरू करने के लिए इमीडिएट एन्युटी या फिर बाद में शुरू करने के लिए डेफ्फर्ड एन्युटी का विकल्प चुन सकते हैं।
- एन्युटी की दरें पॉलिसी की शुरुआत से ही गारंटीड होती हैं। इस पॉलिसी को स्वयं के जीवन के लिए या अभिभावक, बच्चे, पौते, पति/पत्नी अथवा भाई/बहन के साथ ज्वाइंट लाइफ के लिए भी लिया जा सकता है।
- इस पॉलिसी में लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। पॉलिसी में एक साल पूरा हो जाने के बाद लोन की सुविधा उपलब्ध हो जाती है। यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी के "नियम और शर्तों" से संतुष्ट नहीं है, तो पॉलिसी को 15 दिनों के भीतर निगम को वापस किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications