बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
नई दिल्ली: बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां पोस्ट ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है। Post Office: यहां करें निवेश, कुछ साल में बन जाएंगे अमीर ये भी पढ़ें

मामूली रकम जमा करके हासिल कर सकते मोटी रकम
पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं न केवल बेहतर होती हैं बल्कि इसमें कम लागत के साथ निवेश करने पर मोटी कमाई हो जाती है। आज हम आपको ऐसी ही योजनाओं में से एक योजना के बारे में बताने जा रहे है। तो अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉटिज अकाउंट स्कीम को चुन सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप हर महीने मामूली रकम जमा कर मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। रेकरिंग डिपॉजिट निवेशकों के बीच सेविंग का पॉपुलर तरीका है। इसे फिक्स्ड डिपॉजिट और लॉन्ग टर्म निवेश की पोस्ट ऑफिस स्कीमों का अच्छा विकल्प माना जाता है।
10 हजार रुपए महीने का निवेश पर मिलेगा 16.28 लाख रुपए
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। इन शर्तों को पूरान करने के बाद ही आरडी खाता खुलवाया जा सकता है। 100 रुपए का निवेश कर इस स्कीम का लाभ लिया जा सकता है। अक्सर देखा गया है कि लोग रोज 50, 100 रुपये बचाने की विचारधारा को तरजीह नहीं देते लेकिन असल में रोज की यह छोटी बचत ही आपको भविष्य में मोटा फायदा पहुंचाती है। वहीं अगर आप 10 हजार रुपए महीने का निवेश करते हैं तो 10 साल बाद आपको 16.28 लाख रुपए मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं। यानी इस अवधि के बाद आप लखपति बन सकते हैं।
जान लें कितना ऑफर किया जा रहा ब्याज
इस स्कीम में मौजूदा समय में 5.8 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है। स्कीम में तय ब्याज के तहत रिटर्न दिया जाता है। यह एकाउंट 18 साल के कम उम्र के लोगों के नाम पर भी खोला जा सकता है। इसकी मेच्योरिटी 5 साल की है, लेकिन आप आवेदन देकर इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं।
डाकघर की आरडी स्कीम से जुड़ी खात बातें
- डाकघर की आरडी में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है। ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 बालिग के नाम हो सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम भी खाता अभिभावक अपनी देख रेख में खोल सकते हैं।
- आरडी की मेच्योरिटी 5 साल की होती है, लेकिन मेच्योरिटी के पहले आवेदन देकर इसे अगले 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं।
- आरडी अकाउंट में कम से कम 100 रुपये महीना और 10 के गुणक में अधिकतम कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं।
- खाता खोलने के समय नॉमिनेशन की भी सुविधा है। खाता खोलने की तारीख से 3 साल के बाद प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा रहेगी. ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव होता है।
- अकाउंट को एक डाक घर से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है। निश्चित समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी देनी पड़ती है। यह प्रत्येक 100 रुपये पर 1 रुपये होगी। एक साल के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक एक बार लोन लेने की भी सुविधा है। जिसे ब्याज के साथ एकमुश्त रिपेमेंट किया जा सकता है। आईपीपीबी सेविंग अकाउंट के जरिए ऑनलाइन जमा कराने की भी सुविधा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications