Mother's Day Gift: मौजूदा समय में हेल्थ इंश्योरेंस बहुत ज़रूरी हो गया है. ख़ास तौर पर महामारी के बाद तो यह बेहद आवश्यक है. जैसे-जैसे हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ज़्यादा लोग कवरेज की तलाश कर रहे हैं. अगर आप पहली बार हेल्थ इंश्योरेंस लेने पर विचार कर रहे हैं, तो कुछ पहलुओं को समझना बहुत ज़रूरी है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि ज़रूरत पड़ने पर आप आसानी से इलाज करवा पाएँ.
मदर्स डे पर मां को गिफ्ट करें हेल्थ इंश्योरेंस
दुनियाभर में 11 मई को मरदर्स डे का सेलिब्रेशन होदा है. हालांकि, अगर आप अपनी मां को हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम सिलेक्ट करने जा रहे हैं तो उससे पहले अपने और अपने परिवार के मेडिकल हिंस्ट्री की समीक्षा करें. इससे आवश्यक कवरेज तय करने में मदद मिलती है. इसके अलावा ऐसी योजना चुनें जो आपके बजट में फिट हो.
इंश्योरेंस का वेटिंग पीरियड
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में अक्सर एक वेटिंग पीरियड शामिल होता है, जिसके दौरान दावा नहीं किया जा सकता. पॉलिसी खरीदने से पहले इस अवधि को जानना ज़रूरी है. आम तौर पर ज़्यादातर बीमा कंपनियों में 30 दिन की वेटिंग पीरियड होती है.

बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो एक और अहम फैक्टर होता है. कम सेटलमेंट रेश्यो के कारण क्लेम फाइल करते समय मुश्किलें आ सकती हैं. इमरजेंसी कंडीशन के दौरान परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सुचारू दावा प्रक्रियाओं के लिए जानी जाने वाली बीमा कंपनियों का चयन करें.
नेटवर्क अस्पतालों का एनलिसिस
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले बीमाकर्ता से जुड़े नेटवर्क अस्पतालों की संख्या की जाँच करें. अधिक नेटवर्क अस्पतालों का मतलब है कैशलेस उपचार तक बेहतर पहुँच. व्यापक अस्पताल नेटवर्क वाली कंपनियों की पॉलिसी आम तौर पर अधिक फ़ायदेमंद होती हैं.
डे केयर सुविधाएं प्रदान करने वाली पॉलिसियों पर भी विचार करें. कुछ बीमा कंपनियां क्लेम्स के लिए कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता रखते हैं, लेकिन डे केयर सुविधाएं इस शर्त को माफ कर देती हैं.
केवल कम प्रीमियम के आधार पर पॉलिसी चुनने से बचें क्योंकि उनमें आवश्यक कवरेज की कमी हो सकती है. अपर्याप्त कवरेज के कारण बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के दौरान जेब से बहुत ज़्यादा खर्च हो सकता है, जिससे बीमा होने के फ़ायदे खत्म हो सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications