हर शादीशुदा व्यक्ति को दूसरों की बीवी हमेशा अच्छी लगती हैं। सच पूछिए तो ऐसा ही हाल कुछ म्यूचुअल फंड के निवेशकों का होता है। एक स्कीम में निवेश करने के कुछ दिन बाद से ही उन्हें अन्य स्कीम अच्छी लगने लगती हैं। उसे लगने लगता है कि काश हमने उस स्कीम में निवेश किया होता। खैर अगर आपके मन में भी ऐसा कुछ चल रहा है तो पहले मंथन कीजिये, पता कीजिये कि जिस स्कीम के बारे में आप सोच रहे हैं, क्या वो वाकई में लाभकारी है, क्या उससे ज्यादा आउटपुट मिलेगा? अगर हां, तो एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्थानांतरित कैसे करना है, यह हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

अगर आप म्युचुअल फंड हाउस की एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्थानांतरित होना चाहते हैं तो उसके पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं। हो सकता है आप अपनी स्कीम से खुश नहीं होंया फिर कुछ और कारण। खैर एक बात हम यहां कहना चाहेंगे कि इस स्थानांतरण के वक्त आपकी रिस्क लेने की क्षमता में परिवर्तन आने की पूरी संभावना रहती है। हो सकता है पहले आप रिस्क लेने से डरते हों और अब पैसा डूबने के रिस्क से डर खत्म हो गया हो। हो सकता है आप इक्विटी स्कीम से ट्रांसफर कर डेब्ट में या फिर डेब्ट से इक्विटी में जाना चाहते हों।
कैसे करना है स्थानांतरण
एक ही म्यूचुअल फंड हाउस की विभिन्न स्कीम में ट्रांसफर होने के लिये पहले पूरी तरह उस स्कीम के बारे में अच्छी तरह पढ़ लें।
अब आपको ट्रांजैक्शन स्लिप भरनी होगी, जो कि म्यूचुअल फंड हाउस की वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है।
साधारण तौर पर अकाउंट स्टेटमेंट पर उपलब्ध बटन के क्लिक पर स्लिप खुल जाती है। उसी स्लिप को आप म्यूचुअल फंड के नजदीकी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
अगर आपके अकाउंट का पिन नंबर है, तो आप इस स्लिप को ऑनलाइन भी भर सकते हैं।
क्या इस स्थानांतरण पर कोई शुल्क लगेगा?
जब आप एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्थानांतरित होते हैं, तो पहली स्कीम का एग्जिट लोड यानी बाहर निकलने पर पड़ने वाला शुल्क देना होगा, वहीं अगली स्कीम में प्रवेश कर रहे हैं, तो एंट्री लोड यानी प्रवेश करने का शुल्क देना होगा। और चूंकि म्यूचुअल फंड हाउस के मैनेजमेंट को आपके दस्तावेजों में परिवर्तन करना पड़ेगा, इसलिये आपको इस पर सर्विस टैक्स एवं प्रबंधन शुल्क भी देना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications