म्यूचुअल फंड में Know Your Customer (KYC) फॉर्म भरना बहुत जरूरी होता है। इस फॉर्म में परिवर्तन किया गया है और इस फॉर्म को भरकर आपको अपने बारे में निजी जानकारियां कंपनी को देनी होती हैं। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के निर्देशानुसार स्कीम लेते वक्त आपको अपनी आय का विवरण देना जरूरी होता है।

दिसंबर 2013 में सेबी के निर्देश पर इस फॉर्म में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। पहले विवरण जैसे नाम, पता, वार्षिक आय, कुल संपत्ति का मूल्य, क्या आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, आदि केवाईसी में ही भरना होता था। इसकी वजह से फॉर्म बहुत लंबा हो गया था और केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसी आपका केवाईसी फॉर्म अपने पास रख लेती थी।
सेबी को लगा कि केवाईसी में अब परिवर्तन की जरूरत है। नये नियम के अंतर्गत अब यह जरूरी नहीं है कि म्यूचुअल फंड लेते वक्त आप अपनी आय का विवरण लिखें। आप राजनीति से ताल्लुक रखते हैं, यह भी लिखना जरूरी नहीं।
लेकिन हां म्यूचुअल फंड कंपनी में जमा होने वाली केवाईसी में आपको अपनी वार्षिक आय किस स्लैब में आती है यह जरूर बताना होगा, क्योंकि कंपनी को यह जानकारी फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट को नियमित रूप से देनी होती है। फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट आपके द्वारा दिये गये विवरण के आधार पर अध्ययन करती है और संबंधित क्षेत्र में सुधार के बारे में सुझाव देती है। वह जानकारी तब भी काम आती है, जब कोई वित्तीय जांच करनी होती है।
इसलिये आपको केवाईसी फॉर्म दो भागों में भरना होता है। भाग 1 और भाग 2। भाग 1 में मुख्य फॉर्म होता है, जबकि भाग 2 में अन्य विवरण भरे जाते हैं। आय किस स्तर पर है यह भाग 2 में भरना होता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications