म्यूचुअल फंड ऑफर डॉक्यूमेंट कुछ और नहीं बल्कि एक छोटी पुस्तक के रूप में विवरण-पत्रिका होती है। यह विवरण पत्रिका लीगल डॉक्यूमेंट यानी कानूनी दस्तावेज भी माना जाता है।

निवेशकों को स्कीम के बारे में हर प्रकार की जानकारियां चाहिये होती हैं। सारी जानकारियां एक पुस्तक में मुहैया कराने का सबसे अच्छा साधन ऑफर डॉक्यूमेंट होता है। इसमें निवेशकों के लिये साधारण भाषा में नियम एवं शर्तें लिखी हुई होती हैं। यही नहीं इसमें आपको गाइड भी किया जाता है कि म्यूचुअल फंड आपके लिये कैसे लाभकारी साबित हो सकता है और कहां-कहां जोखिम हैं।
ये वो जानकारियां होती हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप निर्णय ले सकते हैं कि आपको यह म्यूचुअल फंड लेना है या नहीं। ये सारी जानकारियां कई बार बहुत लंबी चौड़ी होती हैं, इनमें लोड (निवेश) के स्ट्रक्चर, कैसे निवेश करना है, निवेश के लिये क्या-क्या जरूरी है, आदि चीजें इसमें विस्तारपूर्वक लिखी जाती हैं।
क्यों महत्वपूर्ण है यह?
निवेशकों के लिये यह पुस्तिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, वो इसलिये क्योंकि सबसे पहले तो आप इसके आधार पर निर्णय ले पाते हैं कि आपको निवेश करना है या नहीं। अगर निवेश करना है तो कितना करना है, कैसे करना है, आदि। और बाद में अगर कोई कंपनी घपला करती है तो इसी डॉक्यूमेंट को आधार बनाकर आप कंज्यूमर फोरम की अदालत में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications